दो का नामांकन रद्द, 4 ने लिया नाम वापस

Updated at : 19 Sep 2016 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
दो का नामांकन रद्द, 4 ने लिया नाम वापस

चक्रधरपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में 35 प्रत्याशियों ने छह पदों पर नामांकन किया गया था. शनिवार को स्क्रूटनी के बाद दो प्रत्याशी सागर साव व गोलू नायक का नामांकन रद्द कर दिया गया. सागर साव अध्यक्ष व गोलु नायक ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था. […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में 35 प्रत्याशियों ने छह पदों पर नामांकन किया गया था. शनिवार को स्क्रूटनी के बाद दो प्रत्याशी सागर साव व गोलू नायक का नामांकन रद्द कर दिया गया. सागर साव अध्यक्ष व गोलु नायक ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था. दोनों प्रत्याशियों की उम्र 22 से अधिक होने के कारण नामांकन रद्द कर दिया गया. वहीं चार प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया. इनमें अध्यक्ष पद के चुमरू हांसदा, सचिव पद के अमित कुमार महतो, रिया शर्मा एवं उपसचिव पद के दीप रंजन महतो शामिल है. अब 29 प्रत्याशी छात्र संघ चुनाव में खड़े हैं.

फाइनल सूची
अध्यक्ष :तपन कुमार प्रधान, रवि सामड, मुन्ना बोयपाई, रवींद्र गिलुवा, ओदर मुंडा.
उपाध्यक्ष: भरत पान, गंगाराम हेंब्रम, मुचिया सामड, नितिमा जोंको.
सचिव :अशोक महतो, रोहित महतो, पंकज रवि, राजेंद्र महतो, रवि सागर गुदूंवा.
संयुक्त सचिव :रुचिका महतो, सोनू जोशी, गंगाधर प्रधान, हरिश सामाड, नारायण पुरती.
उपसचिव : विष्णु कु मिस्त्री, सुफी तारिक, रजा अहमद, सरोज कु महतो, अंजली बोदरा.
विवि प्रतिनिधि : – सरोज कु महतो, विनिता लकड़ा, सागर साव, जितेंद्र महतो, मनीष बांकिरा, सोनिका राव
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola