अवैध मैगनीज लदी जीप जब्त, चार हुए गिरफ्तार

बड़बिल : जोड़ा थानांतर्गत बिलाईपदा पुलिस और खनिज उपनिदेशक (डीडीएम) ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर इंगानी झरण वन क्षेत्र से अवैध खनन हुआ मैगनीज लदी जीप (ओआर 09 सी 3650) जब्त कर चार खनिज माफिया को गिरफ्तार किया. इनमें बिचाकुंडी निवासी गाड़ी मालिक रामा लागुरी (22), इंगानी झरण निवासी किशन मुंडा (29), कैंथ हाटिंग […]
बड़बिल : जोड़ा थानांतर्गत बिलाईपदा पुलिस और खनिज उपनिदेशक (डीडीएम) ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर इंगानी झरण वन क्षेत्र से अवैध खनन हुआ मैगनीज लदी जीप (ओआर 09 सी 3650) जब्त कर चार खनिज माफिया को गिरफ्तार किया. इनमें बिचाकुंडी निवासी गाड़ी मालिक रामा लागुरी (22), इंगानी झरण निवासी किशन मुंडा (29), कैंथ हाटिंग निवासी अजीत उर्फ़ जगन्नाथ बोबांगा (21) और बिरेन बिलुंग (23) शामिल है.
घटना बुधवार शाम 7.30 बजे की है. खनिज विभाग को गुप्त सूचना मिली कि इंगानी झरण में काफी दिनों से अवैध मैगनीज उत्खनन कर तस्करी की जा रही है. इसके बाद खनिज उपनिदेशक और बिलाईपदा पुलिस पहुंची.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




