डंपर के धक्के से खड़ी जाइलो के परखच्चे उड़े

किरीबुरु : सेल की किरीबुरु लौह अयस्क खदान के पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को अनियंत्रित व तेज रफ्तार के डंपर ने सड़क के किनारे खड़े जाइलो वाहन (ओआर 05 एएफ- 8149) को जोरदार धक्का मारा. घटना में जाइलो वाहन के परखच्चे उड़ गये. घटना के समय जाइलो में कोई सवार नहीं था. घटना दिन […]
किरीबुरु : सेल की किरीबुरु लौह अयस्क खदान के पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को अनियंत्रित व तेज रफ्तार के डंपर ने सड़क के किनारे खड़े जाइलो वाहन (ओआर 05 एएफ- 8149) को जोरदार धक्का मारा. घटना में जाइलो वाहन के परखच्चे उड़ गये. घटना के समय जाइलो में कोई सवार नहीं था. घटना दिन के 12 बजे की है. जाइलो मालिक सह चालक पांकू सामल ने बताया कि सेल में उनकी बस चलती है. इसका डीजल उक्त पेट्रोल पंप से गया था.
वे पेट्रोल पंप आये हुये थे. उनकी जायलो गाड़ी पेट्रोल पंप के बाहर किनारे में खड़ी थी. इसी दौरान माइनिंग क्षेत्र से आ रहा सेल का डंपर उनकी गाड़ी से टकरा गया. डंपर सतपाल सिंह चला रहा था. दुर्घटना के बाद वह डंपर को लेकर फरार हो गया. सेल अधिकारी दुर्घटना की जांच में जुट गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




