सीकेपी-गोमो पैसेंजर में जैविक शौचालय जल्द

Updated at : 14 Sep 2016 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
सीकेपी-गोमो पैसेंजर में जैविक शौचालय जल्द

सीकेपी दौरे पर पहुंचे महाप्रबंधक आशीष कुमार गोयल, कहा चक्रधरपुर : चक्रधरपुर-गोमो पैसेंजर में जैविक शौचालय की सुविधा मिलेगी. इससे महिला यात्रियों को सुविधा मिलेगी. उक्त बातें दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक आशीष कुमार गोयल ने मंगलवार को चक्रधरपुर दौरे पर कही. श्री गोयल ने कहा कि यात्री सुविधा बढ़ाने पर रेलवे जोर दे रही है. […]

विज्ञापन

सीकेपी दौरे पर पहुंचे महाप्रबंधक आशीष कुमार गोयल, कहा

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर-गोमो पैसेंजर में जैविक शौचालय की सुविधा मिलेगी. इससे महिला यात्रियों को सुविधा मिलेगी. उक्त बातें दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक आशीष कुमार गोयल ने मंगलवार को चक्रधरपुर दौरे पर कही. श्री गोयल ने कहा कि यात्री सुविधा बढ़ाने पर रेलवे जोर दे रही है. उन्होंने कहा कि तत्काल योजना सहित आरक्षित टिकट बिक्री में कदाचार रोकने व सूचना प्रौद्योगिकी को मजबूत करने की दिशा में कार्य हो रहा है.
दिसंबर से टाटानगर में फ्री वाई-फाई : श्री गोयल ने कहा कि दिसंबर तक टाटानगर स्टेशन में यात्रियों को मुफ्त वाई-फाई की सुविधा मिलेगी. रेल मंडल में यात्री सुविधा को लेकर कार्यों की स्वीकृति मिल चुकी है.
झारसुगुड़ा-चक्रधरपुर रेल लाइन का लिया जायजा: जीएम श्री गोयल ने झारसुगुड़ा स्टेशन का निरीक्षण किया. वहीं झारसुगुड़ा से चक्रधरपुर तक विशेष ट्रेन से नयी तीसरी लाइन व वर्तमान पटरी की स्थिति का जायजा लिया. वहीं सैलून के अंदर लगे अत्याधुनिक तकनीकी मशीन से ट्रैक की गुणवत्ता जांच की. रेल जीएम ने कहा कि चक्रधरपुर से झारसुगुड़ा तक एक सौ किमी नयी तीसरी रेल लाइन के कार्यों का जायजा लिया गया. मौके पर दक्षिण पूर्व रेलवे के सीएओ वेदपाल, मंडल रेल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सत्यम प्रकाश व अन्य अधिकारी मौजूद थे.
फिजियोथेरेपी कक्ष का उदघाटन
रेल जीएम की पत्नी सह दपू रेलवे सर्वो अध्यक्ष प्रीति गोयल ने मंगलवार को रेलवे अस्पताल भवन में फिजियोथेरेपी कक्ष का फीताकाट कर उदघाटन किया. वहीं मशीनों के उपयोग के संदर्भ में जानकारी ली. वहीं श्रीमती गोयल ने लिटिल पर्ल स्कूल में एक नये कमरा का उदघाटन किया. सर्वो अध्यक्षा मंजू प्रसाद व सभी सदस्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola