घुटने भर पानी जमा खेत में अधेड़ का शव मिला
Updated at : 11 Sep 2016 5:46 AM (IST)
विज्ञापन

बामबारी शुक्रवार की रात अपने बेटे के घर से भोजन कर घर लौट रहे थे नशे में था अधेड़, पुलिस कर रही मामले की जांच बड़बिल : बामबारी थानांतर्गत बलदा पंचायत के कुंडोपोसी गांव निवासी माटा मुंडा (55) का शव शनिवार की सुबह घर के रास्ते के किनारे खेत में मिला. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम […]
विज्ञापन
बामबारी
शुक्रवार की रात अपने बेटे के घर से भोजन कर घर लौट रहे थे
नशे में था अधेड़, पुलिस कर रही मामले की जांच
बड़बिल : बामबारी थानांतर्गत बलदा पंचायत के कुंडोपोसी गांव निवासी माटा मुंडा (55) का शव शनिवार की सुबह घर के रास्ते के किनारे खेत में मिला. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. जानकारी के अनुसार माटा मुंडा शुक्रवार की रात अपने घर कुंडोपोसी से अपने बेटे रमाई मुंडा के घर भोजन करने गया था. कुंडोपोसी से बेटे का घर बी प्लोट की दूरी लगभग एक किलोमीटर है.
भोजन के बाद शराब के नशे में वह अपने घर के लिए निकला. सुबह रास्ते किनारे खेत में उसका शव मिला. खेत में घुटने तक पानी जमा है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. आशंका जतायी जा रही है कि नशे में खेत गिरने से डूबकर उनकी मौत हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




