कोल्हान िववि : पीजी विभाग में 13 को मतदाता सूची का होगा प्रकाशन

इतिहास विभाग में साइंस डीन डॉ केसी डे की अध्यक्षता में विभागाध्यक्षों की बैठक पीजी पार्ट वन में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों का नाम सूची में होगा चाईबासा : केयू के पीजी विभाग में 13 सितंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा. सुबह दस बजे नोटिस बोर्ड पर सूची लगा दी जायेगी. सभी विभागों […]
इतिहास विभाग में साइंस डीन डॉ केसी डे की अध्यक्षता में विभागाध्यक्षों की बैठक
पीजी पार्ट वन में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों का नाम सूची में होगा
चाईबासा : केयू के पीजी विभाग में 13 सितंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा. सुबह दस बजे नोटिस बोर्ड पर सूची लगा दी जायेगी. सभी विभागों में सूची उपलब्ध करायी जायेगी. उक्त निर्णय शनिवार को पीजी विभाग में साइंस डीन सह निर्वाचन पदाधिकारी डॉ केसी डे की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया. सभी विभागाध्यक्ष 13 सितंबर की सुबह नौ बजे पीजी विभाग पहुंचेंगे. बताया गया कि पीजी पार्ट वन में अबतक जिन विद्यार्थियों का नामांकन हो चुका है, उनका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जायेगा. वे अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं.
हालांकि उम्मीदवार वही विद्यार्थी हो सकते हैं, जिनकी विभाग में 75 प्रतिशत उपस्थिति है. बैठक में लिंगदोह कमेटी के नियम और विवि प्रशासन की ओर से दी गयी गाइडलाइन पर विचार-विमर्श किया गया. आचार संहिता का उल्लंघन उम्मीदवार न करें, इसे लेकर सभी से सतर्कता बरतने की अपील की गयी. तीन मतदान बॉक्स बनाया जायेगा. उम्मीदवार पांच हजार से अधिक राशि प्रचार-प्रसार में खर्च नहीं कर सकेंगे. वे सिर्फ हाथ से लिखा हुआ पोस्टर का प्रचार में उपयोग कर सकता है. बैठक में डीन डॉ आशा मिश्रा, कॉमर्स डीन डॉ राम प्रवेश प्रसाद, मानविकी डीन डॉ शशिलता, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष एके पॉल, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ डीएन साहू, डॉ एसपी मंडल, डॉ डीके मित्रा, डॉ राजेंद्र भारती, डॉ शिव कुमार सिंह, डॉ किरण शुक्ला, डॉ कारू माझी, डॉ तजून बेबी, डॉ प्रसून दत्त सिंह मौजूद थे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




