एन बासुदेव राव बने सीकेपी मंडलध्यक्ष
Updated at : 11 Sep 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर रेल मंडल की पेंशनर समिति गठित मनोहरपुर : चक्रधरपुर रेलमंडल की पेंशनर कमेटी का गठन बंडामुंडा पेंशनर्स कमेटी के तत्वावधान में किया गया. इसके मद्देनजर बंडामुंडा में राउरकेला जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिरेन सेनापति की अध्यक्षता में एक बैठक की गयी. मौके पर पेंशनभोगियों की समस्याओं पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श करते हुये मंडल स्तर […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर रेल मंडल की पेंशनर समिति गठित
मनोहरपुर : चक्रधरपुर रेलमंडल की पेंशनर कमेटी का गठन बंडामुंडा पेंशनर्स कमेटी के तत्वावधान में किया गया. इसके मद्देनजर बंडामुंडा में राउरकेला जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिरेन सेनापति की अध्यक्षता में एक बैठक की गयी. मौके पर पेंशनभोगियों की समस्याओं पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श करते हुये मंडल स्तर की सात यूनिटों के लिए नयी कमेटी का विस्तार करने का निर्णय लिया गया.सात यूनिटों के तहत झारसुगुड़ा, बंडामुंडा,
राउरकेला, सीनी, टाटानगर एवं चक्रधरपुर के पेंशनर के सदस्यों को शामिल किया गया. मंडल स्तरीय कमेटी के पुनर्गठन में एन बासुदेव राव(राउरकेला) अध्यक्ष, एनएसआर कृष्णा (राउरकेला) उपाध्यक्ष, एसके चक्रवर्ती(झारसुगुड़ा) उपाध्यक्ष, केआर पाल(टाटानगर) महासचिव ,केके सिन्हा(सीनी) उपसचिव, हृदयरंजन पाणी (बंडामुंडा) संयुक्त सचिव, एसडी राव(बंडामुंडा) उपसचिव, डीपी मिश्रा(झारसुगुड़ा) उपसचिव,पीके नाग(चक्रधरपुर) उपसचिव तथा कामेश्वर राव को मंडल स्तरीय कमेटी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




