छात्रहित ही होना चाहिए प्रतिनिधियों का लक्ष्य

Updated at : 11 Sep 2016 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रहित ही होना चाहिए प्रतिनिधियों का लक्ष्य

कोल्हान विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव का शंखनाद हो चुका है. इसके साथ ही कैंपस में छात्र राजनीति गरमाने लगी है. चुनाव के संदर्भ में कॉलेजों में व्याप्त समस्याओं की भी चर्चा शुरू हो गयी है, ताकि उन्हें चुनावी एजेंडा बनाया जा सके. इसे लेकर आज से हम एक नयी श्रृंखला आरंभ कर रहे हैं जिसमें […]

विज्ञापन

कोल्हान विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव का शंखनाद हो चुका है. इसके साथ ही कैंपस में छात्र राजनीति गरमाने लगी है. चुनाव के संदर्भ में कॉलेजों में व्याप्त समस्याओं की भी चर्चा शुरू हो गयी है, ताकि उन्हें चुनावी एजेंडा बनाया जा सके. इसे लेकर आज से हम एक नयी श्रृंखला आरंभ कर रहे हैं जिसमें विभिन्न कॉलेजों की समस्याओं व छात्र-छात्राओं की अपेक्षाओं की बात होगी.

चाईबासा : कोल्हान विवि की स्थापना के बाद टाटा कॉलेज में इस बार छात्र संघ का दूसरा चुनाव होगा. चाईबासा के टाटा कॉलेज में अब भी कई समस्याएं हैं, जिसका समाधान अबतक नहीं हो पाया है. छात्र प्रतिनिधियों ने समाधान का प्रयास किया, लेकिन कुछ का हुआ तो कुछ वैसे ही रह गया है. विद्यार्थियों ने इस चुनाव पर अपने-अपने विचार रखे. विद्यार्थियों का मानना है कि छात्र प्रतिनिधि वैसे होने चाहिए,
जो छात्र हित के बारे में सोचे. छात्रों की समस्या दूर करना उसका मुख्य उद्देश्य होना चाहिए. छोटी-छोटी समस्या को लेकर विद्यार्थी विवि तक पहुंच जाते हैं. इन समस्याओं को दूर करने की जरूरत है. छात्र प्रतिनिधि से विद्यार्थियों की काफी उम्मीद होती है. इसे छात्र प्रतिनिधि को समझना होगा.
टाटा कॉलेज ( चाईबासा)
विद्यार्थियों की उम्मीद छात्र प्रतिनिधियों से बहुत होती है. इस उम्मीद को बरकारर रखने की जरूरत है. कॉलेज में साइकिल स्टैंड, शौचालय व चहारदीवारी की जरूरत है. इन समस्या को दूर करने के लिए छात्र प्रतिनिधि को आगे आना होगा.
फुलमती सिरका, छात्रा, टाटा कॉलेज
कॉलेज में विद्यार्थियों की समस्या दूर करने के लिये एक कोषांग का गठन होना चाहिए. जिसमें छात्र प्रतिनिधि का रोल प्रमुखता से हो. कॉलेज में शौचालय, साइकिल स्टैंड आदि की समस्या है. साइकिल स्टैंड नहीं होने की वजह से विद्यार्थी इधर-उधर अपना साइकिल खड़ी करते हैं. इसमें चोरी होने की संभावना अधिक है. छात्र प्रतिनिधि को प्रयास कर इन समस्याओं को दूर करनी चाहिए.
सन्नी बोयपाई, छात्र , टाटा कॉलेज
चुनाव में छात्र प्रतिनिधियों की ओर से जो वादे किये जाते हैं. उसे किसी भी हाल में पूरा करना चाहिए. विद्यार्थी अपना मत का पूरे विश्वास के साथ उम्मीदवार देते हैं.
सन्नी सागर पाड़िया, छात्र, टाटा कॉलेज
विद्यार्थी छोटी-छोटी समस्या को लेकर विवि तक पहुंच जाते हैं. इन समस्याओं को छात्र प्रतिनिधियों को दूर करना चाहिए. छात्र प्रतिनिधियों का चुनाव इसी उद्देश्य से होता है. विद्यार्थी को विवि पदाधिकारी से मुलाकात करने में हिचकिचाहट होती है. छात्र प्रतिनिधियों को विद्यार्थियों की समस्या को प्रमुखता से लेकर चुनाव लड़ने की जरूरत है.
वीणा देवगम, छात्रा, टाटा कॉलेज
चुनाव में सभी छात्र प्रतिनिधि वादे करते हैं, लेकिन बाद में सभी वादे भूल जाते हैं. इन वादों को पूरा करने की कोशिश छात्र प्रतिनिधियों को होनी चाहिए. विद्यार्थियों की उम्मीद छात्र प्रतिनिधि पर सबसे अधिक होती है.
नव कुमार प्रधान, छात्र, टाटा कॉलेज
चुनाव पर विद्यार्थियों की राय
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola