कासिरा में तीन माह से अंधेरे में ग्रामीण

Updated at : 29 Aug 2016 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
कासिरा में तीन माह से अंधेरे में ग्रामीण

जगन्नाथपुर : कासिरा ग्राम बिजली समिति की रविवार को कासिरा गांव में बैठक हुई. जिसमें, तीन माह से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए अधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया गया. ग्रामीणों ने कहा ट्रांसफार्मर के तीन माह से खराब होने की सूचना जेई को पहले ही दी गयी थी. लेकिन, विद्युत विभाग का […]

विज्ञापन

जगन्नाथपुर : कासिरा ग्राम बिजली समिति की रविवार को कासिरा गांव में बैठक हुई. जिसमें, तीन माह से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए अधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया गया. ग्रामीणों ने कहा ट्रांसफार्मर के तीन माह से खराब होने की सूचना जेई को पहले ही दी गयी थी. लेकिन, विद्युत विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी खराब ट्रांसफारमर को देखने नहीं आया. समिति के सचिव बीरेंद्र केराई ने कहा कि कासिरा में 52 उपभोक्ता हैं. जिसमें 25 केवी और 63 केवी का

ट्रांसफार्मर लगा है. नया कनेक्शन लेने के फ्रेंचाइजी विभाग के मुख्य संचालनकर्ता सुमन गागराई ने हर लाभुक से 22
सौ रुपया विभाग में जमा कराया है.
लेकिन, कनेक्शन नहीं मिला है. तय हुआ कि अगर शीघ्र ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जायेगा तो ग्रामीण प्रदर्शन करेंगे. ज्योतिष केराई, यादुनाथ कोड़ा, गोपाल केराई, नरेश केराई, लेदो देई, ईश्वर तांती, भूतनाथ तांती, जयपाल केराई, रमेश कोड़ा,
रघुनाथ केराई, लालसिंह केराई आदि ने बिजली कनेक्शन के लिए राशि जमा कर दिया है, लेकिन,
अब तक कनेक्शन नहीं लगा है. मौके पर जेनाराम केराई, जामदार गागराई, फूलेन केराई,
शंकर बारजो, धनसिंह केराई, कमलेश तांती, मिनू केराई, गोपाल केराई आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola