नकटी पुलिया पर बाइक दुर्घटना, दो युवक गंभीर
Updated at : 29 Aug 2016 5:31 AM (IST)
विज्ञापन

अलग-अलग तीन सड़क हादसों में महिला समेत पांच घायल रविवार काे नकटी पुलिया, सीकेपी रेल फाटक एवं देर शाम मनोहरपुर ब्लॉक के समीप हुए सड़क हादसों में गंभीर रूप से घायल दो छात्रों समेत एक युवक को रेफर कर दिया गया है. बंदगांव/चक्रधरपुर : काराइकेला थाना के नकटी पुलिया के समीप हुई बाइक दुर्घटना में […]
विज्ञापन
अलग-अलग तीन सड़क हादसों में महिला समेत पांच घायल
रविवार काे नकटी पुलिया, सीकेपी रेल फाटक एवं देर शाम मनोहरपुर ब्लॉक के समीप हुए सड़क हादसों में गंभीर रूप से घायल दो छात्रों समेत एक युवक को रेफर कर दिया गया है.
बंदगांव/चक्रधरपुर : काराइकेला थाना के नकटी पुलिया के समीप हुई बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल हो गये, जिनमें एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना रविवार शाम करीब पांच बजे की है. जानकारी के अनुसार रविवार शाम टेबो घाटी से गुलाब कुजूर (19) व शंकर लकड़ा (16) मोटरसाइकिल से अपने घर चक्रधरपुर प्रखंड के पठानमारा जा रहे थे. इस दौरान नकटी पुलिया के समीप तीखी मोड़ पर उनकी बाइक असंतुलित हो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी,
जिससे गुलाब कुजूर और शंकर लकड़ा के सिर और चेहरा में काफी चोटें आयी. इसमें शंकर लकड़ा घटना स्थल पर ही बेहोश हो गया. घटना की सूचना पर पहुंचे कराइकेला थाना प्रभारी शंभु सिंह ने दोनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर भेजा. जहां शंकर लकड़ा की गंभीर स्थिति को देखते हुए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. इधर घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दी गयी है. पुलिस ने बताया कि बाइक तेज रफ्तार के कारण बाइक मोड़ पर अनियंत्रित हो गयी, जिससे उक्त घटना घटी है.
फाटक पर महिला घायल : चक्रधरपुर रेलवे फाटक के समीप सड़क दुर्घटना में एक महिला घायल हो गयी. गुरुद्वारा की ओर से एक बाइक में बैठ कर उक्त महिला रेलवे फाटक की ओर जा रही थी. बाइक एक पुरुष चला रहा था. इसी दौरान एक जीप ने बाइल को टक्कर मार दी, जिससे महिला दूर जा गिरी और उसके चेहरे व हाथ में चोट आयी है.
घायल शंकर लकड़ा. गुलाब कुजूर.
दोनों युवक चक्रधरपुर के पठानमारा के रहने वाले
नकटी पुलिया पास तीखी मोड़ पर हुई घटना
गंभीर रूप से घायल शंकर लकड़ा जमशेदपुर रेफर
दोनों को सिर व चेहरे पर आयी हैं गंभीर चोटें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




