वनग्राम के लोगों को मिलेगा लाभ
Updated at : 22 Aug 2016 3:06 AM (IST)
विज्ञापन

नकटी : सात वन ग्राम के ग्रामीणों ने की बैठक बंदगांव : नकटी पंचायत भवन परिसर में रविवार को सात वन ग्राम के ग्रामीणों की बैठक उपमुखिया मिथुन गागराई की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मुख्य रूप से आसरा संस्था के सचिव शिवकर पुरती उपस्थित थे. सचिव ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत […]
विज्ञापन
नकटी : सात वन ग्राम के ग्रामीणों ने की बैठक
बंदगांव : नकटी पंचायत भवन परिसर में रविवार को सात वन ग्राम के ग्रामीणों की बैठक उपमुखिया मिथुन गागराई की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मुख्य रूप से आसरा संस्था के सचिव शिवकर पुरती उपस्थित थे. सचिव ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत वन ग्राम में निवास करने वाले लोगों को सरकारी लाभ प्राप्त होगा. जो राजस्व गांव में निवास करते हैं, वे वन पट्टा के लिए आवेदन दें सकते हैं. बैठक में दौडाय जोंको, माधो पुरती, बेरगा पुरती, मांझी बोदरा, रेगा दिग्गी, फ्रांसिस भेंगरा, बुद्धू चांपिया आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




