जिले में शुरू हुई चाईबासा एसएमएस व सेवा गारंटी एप

Updated at : 22 Aug 2016 3:05 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में शुरू हुई चाईबासा एसएमएस व सेवा गारंटी एप

गुदड़ी. राजगांव में सीएम ने किया पश्चिम सिंहभूम के लिए 460 करोड़ की 40 से अधिक योजनाओं का शिलान्यास व उदघाटन सोनुुवा/गोइलकेरा : पश्चिमी सिंहभूम में रविवार से चाईबासा एसएमएस व आरटीजीएस एप का शुभारंभ हो गया. गुदड़ी के राजगांव से मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस एप का ऑनलाइन उदघाटन किया. ‘चाईबासा एसएमएस’ के तहत […]

विज्ञापन

गुदड़ी. राजगांव में सीएम ने किया पश्चिम सिंहभूम के लिए 460 करोड़ की 40 से अधिक योजनाओं का शिलान्यास व उदघाटन

सोनुुवा/गोइलकेरा : पश्चिमी सिंहभूम में रविवार से चाईबासा एसएमएस व आरटीजीएस एप का शुभारंभ हो गया. गुदड़ी के राजगांव से मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस एप का ऑनलाइन उदघाटन किया. ‘चाईबासा एसएमएस’ के तहत विकास योजना से संबंधित किसी भी तरह की शिकायतों को सीधे एसएमएस के माध्यम से उपायुक्त को भेज सकते हैं. इसके अलावा उपायुक्त से मिलने के लिए भी समय ले सकते हैं.
आरटीजीएस एप के माध्यम से चाईबासा में अब सेवा गारंटी अधिनियम लागू कर दी गयी है. अब लोग ऑनलाइन भी अपने काम के लिए आवेदन कर सकते हैं.
शिक्षक बहाली होने तक स्थानीय युवकों को अनुबंध पर बहाल करें : गुदड़ी प्रखंड के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को लेकर सीएम ने उपायुक्त को शिक्षकों की बहाली होने तक स्थानीय शिक्षित युवकों को अनुबंध पर बहाल करने को कहा. उन्होंने कहा कि लोग शिक्षित होंगे, तो कई समस्याएं स्वत: दूर हो जायेंगी.
सेविका व सहायिका सिर्फ वेतन बढ़ाने की मांग न करें, बच्चों पर ध्यान भी दें : सीएम ने कहा कि झारखंड तभी समृद्ध होगा, जब आंगनबाड़ी सही ढंग से संचालित होंगे. आंगनबाड़ी संस्कार का मंदिर है. कुपोषण मिटाने का संकल्प लेना होगा. सेविका व सहायिका सिर्फ वेतन बढ़ाने की मांग न करें, बल्कि बच्चों पर विशेष ध्यान भी रखें.
गरीबी झेल रहा है पश्चिम सिंहभूम : मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले की माइनिंग से लोग अरबपति-खरबपति बन गये, लेकिन यहां के लोग आज भी गरीबी की मार झेल रहे हैं. बहुत पीड़ा होती है. यहां के आदिवासी गरीब परिवारों को सिर्फ मतपेटी भरने के तौर पर इस्तेमाल किया गया है. यह सरकार गरीबों के लिए जियेगी और गरीबों के लिए मरेगी, क्योंकि गरीबों के एक-एक मत से सरकार बनी है.
अब एप के माध्यम से ग्रामीण कर सकेंगे डीसी को शिकायत
ग्रामीणों के बीच वनपट्टा का वितरण करते मुख्यमंत्री रघुवर दास, साथ में विधायक जोबा माझी व अन्य.
सीएम ने कहा
आदिवासी गरीब परिवारों को सिर्फ मतपेटी भरने के तौर पर इस्तेमाल किया गया
सेविका व सहायिका सिर्फ वेतन बढ़ाने की मांग न करें
शिक्षा से ही दूर होंगी समस्याएं
आइआरबी ने दिया सीएम को गॉड ऑफ ऑनर : गुदड़ी में स्थित इंडियन रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने सीएम को गुदड़ी में पहुंचने पर गॉड ऑफ ऑनर दिया. इसके बाद कस्तूरबा की छात्राओं ने पारंपरिक नृत्य कर सीएम तो मंच तक लाया.
दो जमीनदाता सम्मानित : गुदड़ी प्रखंड कार्यालय बनाने को लेकर अपनी जमीन को दान देने वाले दो लोगों को सीएम के हाथों से सम्मानित किया गया. मुख्यमंत्री ने जमीनदाता गुदड़ी के मुंडा पौलुस बरजो व अच्छी पहल के लिए मानकी मनोहर बरजो को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.
जोबा माझी को छोड़ कोई भी विधायक नहीं पहुंचा : झामुमो विधायक जोबा मांझी के अलावा कोई भी विधायक या सांसद उक्त कार्यक्रम में नहीं पहुंचे. कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कोल्हान के सभी विधायक व सांसद लक्ष्मण गिलुवा को आमंत्रित किया गया था. कार्यक्रम में पूर्व विधायक बड़कुंवर गागराई ,गुरुचरण नायक आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola