चोरी की पांच बाइक के साथ दो गिरफ्तार
Updated at : 22 Aug 2016 3:02 AM (IST)
विज्ञापन

तसवीर: 20 एम 1 में चोरी की बरामद बाइक के साथ गिरफ्तार अभियुक्त. मनोहरपुर : बंडामुंडा समेत आसपास के क्षेत्रों में हुई बाइकों की चोरी के मामले में बंडामुंडा पुलिस को सफलता हाथ लगी है. अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के एक आरोपी बंडामुंडा सी सेक्टर निवासी किशोर सिंह उर्फ घुरघुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया […]
विज्ञापन
तसवीर: 20 एम 1 में चोरी की बरामद बाइक के साथ गिरफ्तार अभियुक्त.
मनोहरपुर : बंडामुंडा समेत आसपास के क्षेत्रों में हुई बाइकों की चोरी के मामले में बंडामुंडा पुलिस को सफलता हाथ लगी है. अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के एक आरोपी बंडामुंडा सी सेक्टर निवासी किशोर सिंह उर्फ घुरघुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसके पास से पुलिस ने पांच बाइक भी बरामद किये हैं. गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर मनोहरपुर थाना क्षेत्र के धानापाली निवासी विनोद महतो (26) को भी गिरफ्तार किया गया है.
किशोर के पास से पुलिस ने एक हीरो होंडा स्पलेंडर, दो बजाज डिस्कवर, एक हीरो होंडा सीडी डीलकश एवं एक बजाज पल्सर बरामद किया है. सभी बाइक बंडामुंडा से चोरी हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




