किरीबुरु : बिन ब्याही मां ने नवजात को बोरे में डालकर जंगल में फेंका

किरीबुरु : किरीबुरु थानांतर्गत सारंडा के बंकर गांव के पास जंगल में शनिवार को ग्रामीणों ने बोरे में बंद नवजात का शव बरामद किया. ग्रामीणों के अनुसार गांव की एक युवती ने लोक लज्जा के कारण बिन ब्याही मां बनने के बाद नवजात को बोरे में बंद कर फेंक दिया. ग्रामीणों द्वारा सख्ती से पूछताछ […]
किरीबुरु : किरीबुरु थानांतर्गत सारंडा के बंकर गांव के पास जंगल में शनिवार को ग्रामीणों ने बोरे में बंद नवजात का शव बरामद किया. ग्रामीणों के अनुसार गांव की एक युवती ने लोक लज्जा के कारण बिन ब्याही मां बनने के बाद नवजात को बोरे में बंद कर फेंक दिया. ग्रामीणों द्वारा सख्ती से पूछताछ के बाद युवती ने गुनाह कबूल की है. ग्रामीणों ने बताया कि युवती का पेट कई माह से फूल रहा था. परिवार वाले इसे पेट की बीमारी बता रहे थे.
शनिवार को अचानक लोगों ने युवती का पेट सामान्य देखा. इसे लेकर ग्रामीणों को शक हुआ. मुखिया के आने पर पंचायत बुला इस मामले का समाधान निकालने का निर्णय लिया गया है. युवती को गर्भवती करने वाले युवक के खिलाफ पंचायत बड़ा कदम उठा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




