गुराडीह गांव के समीप हुई दुर्घटना

Updated at : 11 Aug 2016 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
गुराडीह गांव के समीप हुई दुर्घटना

कोल्हान में आंधी-पानी से छह की मौत चाईबासा : इंस्पेक्टर आवास में लगा पेड़ छात्राओं पर गिरा, एक मरी, दो घायल चक्रधरपुर : ठनका ने खेत में काम कर रही दो महिलाओं की ली जान खरसावां : नदी में नहा रहे युवकों पर वज्रपात, एक की मौत, दूसरा गंभीर नोवामुंडी-बड़ाजामदा : ट्रैक्शन तार टूटा पांच […]

विज्ञापन

कोल्हान में आंधी-पानी से छह की मौत

चाईबासा : इंस्पेक्टर आवास में लगा पेड़ छात्राओं पर गिरा, एक मरी, दो घायल
चक्रधरपुर : ठनका ने खेत में काम कर रही दो महिलाओं की ली जान
खरसावां : नदी में नहा रहे युवकों पर वज्रपात, एक की मौत, दूसरा गंभीर
नोवामुंडी-बड़ाजामदा : ट्रैक्शन तार टूटा पांच घंटे ट्रेनों का आवागमन प्रभावित
पूर्वी सिंहभूम : दीवार गिरने से बच्चे और ठनका से किसान की मौत
प्रभात खबर टोली
चाईबासा/चक्रधरपुर/खरसावां/जमशेदपुर :कोल्हान में पिछले 24 घंटे के अंदर हुई जोरदार बारिश और आंधी ने काफी कहर ढाया. कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी, जबकि कई घर ध्वस्त हो गये. बिजली तथा पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई है. नोवामुंडी-बड़ाजामदा रेल लाइन पर ट्रैक्शन तार टूटने के कारण पांच घंटे तक ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ.
चाईबासा में स्कूल से लौट रही थी छात्रा, मौत ने मारा झपट्टा : सदर थाना इंस्पेक्टर आवास में लगे नीम के पेड़ गिरने से छठी की छात्रा वर्षा तिर्की (10) की मौत हो गयी, जबकि उसकी दो सहेलियां (शालिनी टोप्पो व संध्या टोप्पो) और सीआरपीएफ के एक जवान को हल्की चोट आयी. घटना बुधवार दोपहर 2.10 बजे की है. पेड़ के नीचे आकर चार वाहन और बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गये. वर्षा स्कॉट बालिका विद्यालय से छुट्टी के बाद सहेलियों के साथ पैदल घर लौट रही थी. वह मेरीटोला के मुचली तिर्की की पुत्री थी. लोगों ने वर्षा को पेड़ के नीचे से निकाल कर सदर अस्पताल पहुंचाया. वह अचेत हो गयी थी. करीब आधे घंटे बाद डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया. घटनास्थल पहुंचे सदर सीओ ने पीड़ित परिवार को पांच हजार रुपये बतौर मुआवजा दिया.
कराईकेला के खेत में काम कर रही महिलाओं पर गिरा ठनका : कराईकेला थाना क्षेत्र के बड़ादामुडीह गांव निवासी मालती हांसदा (30), सुकमती हांसदा (15), सुसारी हांसदा (30) व मानी हांसदा (35) समेत कई महिलाएं बुधवार को खेतों में घास चुन रही थीं. करीब 12 बजे तेज बारिश शुरू हुई. महिलाएं सुरक्षित स्थान की ओर जाने लगीं कि ठनका गिर गया. इसके कारण मालती हांसदा व सुखमती हांसदा की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य महिलाएं सुसारी हांसदा व मानी हांसदा का हाथ झुलस गया. लोगों ने सभी घायलों को प्राथमिकी उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया, जहां डॉ पी प्रधान ने मालती और सुखमती को मृत घोषित कर दिया.
खरसावां में नदी में नहाने के लिए जैसे ही घुसे युवक, गिर गयी बिजली : खरसावां प्रखंड के जोरडीहा पंचायत अंतर्गत गोंडामारा गांव में वज्रपात की चपेट में आकर गांव के उपेंद्र नायक (36) की मौत हो गयी. उपेंद्र नायक व मधु नायक (32)
कोल्हान में आंधी-पानी से…
मंगलवार की शाम खेत से लौटने के बाद नहाने के लिए नदी गये. उपेंद्र जैसे ही नदी में उतरा, उसी समय ठनका गिरा और दोनों झुलस कर नदी में गिर गये. लोगों की सहायता से परिजन उन्हें इलाज के लिए चाईबासा ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उपेंद्र नायक ने दम तोड़ दिया. मधु नायक का इलाज एक नर्सिंग होम में चल रहा है. विधायक दशरथ गागराई ने सरकार से मिलने वाली मुवाअजा राशि दिलाने का आश्वासन दिया.
जमशेदपुर के एदल झोपड़ी में दीवार के नीचे दबा बच्चा : तेज बारिश के कारण बागबेड़ा के एदल झोपड़ी में मिट्टी के घर की दीवार गिर गयी, जिसमें दबकर नौ वर्षीय साहिल पूर्ति की मौत हो गयी. घटना बुधवार तड़के चार बजे की है. मृतक के पिता गणेश पूर्ति ने बताया कि घर में पत्नी व तीन बच्चे सोये हुए थे. अचानक घर की दीवार गिर गयी जिसमें बड़े बेटे साहिल पूर्ति के सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गयी. जमशेदपुर शहर और इसके आसपास 238 एमएम बारिश हुई. इसके कारण शहर के कई इलाकों में डूब की स्थिति पैदा हो गयी. ग्रिड और पावर स्टेशन में फॉल्ट आने के कारण कई क्षेत्रों में पिछले 36 घंटे से बिजली गुल है. कई घरों के ध्वस्त होने की सूचना है.
चाकुलिया में खेत जोत रहे किसान की ठनके से मौत : चाकुलिया प्रखंड की बीरदह पंचायत के नुआगांव में बुधवार को वज्रपात से बारो टुडू (28) नामक किसान की मौत हो गयी. बताया जाता है कि वह अपने खेत में हल जोत रहा था. तभी आसमान में बिजली कड़कने लगी और वर्षा शुरू हो गयी. वज्रपात होने से खेत में ही उसकी मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola