केयू की सुरक्षा में तैनात होंगे निजी गार्ड, एजेंसी ने लिया टेंडर
Updated at : 09 Aug 2016 6:38 AM (IST)
विज्ञापन

विवि के बाहर खड़े सुरक्षाकर्मी. चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ा दी गयी है. विवि के मुख्य गेट पर अब एक दर्जन से अधिक सुरक्षा कर्मी होंगे. वहीं कुलपति डॉ आरपीपी सिंह के चेंबर के बाहर भी दो से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे. इसकी जिम्मेवारी प्राइवेट एजेंसी को दी गयी […]
विज्ञापन
विवि के बाहर खड़े सुरक्षाकर्मी.
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ा दी गयी है. विवि के मुख्य गेट पर अब एक दर्जन से अधिक सुरक्षा कर्मी होंगे.
वहीं कुलपति डॉ आरपीपी सिंह के चेंबर के बाहर भी दो से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे. इसकी जिम्मेवारी प्राइवेट एजेंसी को दी गयी है. ये सुरक्षा कर्मी परीक्षा विभाग सहित प्रशासनिक भवन की निगरानी करेंगे. सोमवार को कुलपति डॉ आरपीपी सिंह, एफओ सुधांशु कुमार, कुलसचिव डॉ एससी दास समेत अन्य पदाधिकारियों ने सुरक्षा कर्मी से मुलाकात की. वहीं सुपरवाइजर को विवि का नियम बताया गया. कुलपति ने कहा कि सुरक्षा कर्मी की जांच कर एजेंसी रखे. नियम के विरुद्ध किसी प्रकार का कार्य नहीं होना चाहिए. सुरक्षा कर्मी नये वर्दी के साथ नजर आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




