बड़बिल : डेंगू से चौथी मौत, 945 पीड़ित
Updated at : 25 Jul 2016 5:02 AM (IST)
विज्ञापन

बड़बिल में अपने रिश्तेदार के पास घुमने आयी थी मृतका वार्ड आठ में डेंगू से दो की हुई मौत बड़बिल : बड़बिल शहर में डेंगू की स्थिति विकराल होती जा रही है. शहर में डेंगू ने शनिवार रात 12 बजे चौथी जान ली. नपा के वार्ड नंबर आठ स्थित गोपबंधु स्कूल के पास अपने रिश्तेदार […]
विज्ञापन
बड़बिल में अपने रिश्तेदार के पास घुमने आयी थी मृतका
वार्ड आठ में डेंगू से दो की हुई मौत
बड़बिल : बड़बिल शहर में डेंगू की स्थिति विकराल होती जा रही है. शहर में डेंगू ने शनिवार रात 12 बजे चौथी जान ली. नपा के वार्ड नंबर आठ स्थित गोपबंधु स्कूल के पास अपने रिश्तेदार के यहां आयी राधिका देवी गुप्ता (40) दो दिनों से बीमार थी. शुक्रवार को उसे बड़बिल स्वास्थ्य केंद्र में रक्त जांच कराया गया. शनिवार को डेंगू की पुष्टि हुई. शनिवार को उसे क्योंझर स्थित जिला अस्पताल रेफर किया गया. क्योंझर अस्पताल से डॉक्टरों ने कटक रेफर कर दिया. कटक स्थित एससीबी हॉस्पिटल में शनिवार रात 12 बजे राधिका ने दम तोड़ दिया. वार्ड नंबर 8 में डेंगू से दूसरी मौत है.
एक तरफ शहर में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है और मृतकों की संख्या चार हो गयी है. इसके बावजूद प्रशासन मामले को हल्के से ले रहा है. शहर में डेंगू मरीजों की संख्या 945 (सरकारी आंकड़े) तक पहुंच गयी है. कई मरीज पड़ोसी राज्य के अस्पतालों में इलाज करवा रहें हैं. जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग शहर में डेंगू काबू में होने की बात करता है. जबकि कभी अस्पताल में दवा नहीं होती है, तो कभी मरीजों को अस्पताल में भरती नहीं किया जाता. शहर के लगभग 20 एनजीओ के सहयोग के कारण मरीजों को थोड़ी मदद मिल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




