वृद्ध के सीने में हाथी ने घुसेड़ा दांत, गंभीर

Updated at : 24 Jul 2016 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
वृद्ध के सीने में हाथी ने घुसेड़ा दांत, गंभीर

जैंतगढ़ : सियालजोड़ा पंचायत के पदमपुर गांव में हाथी ने एक वृद्ध के सीने में अपना दांत घुसेड़ दिया. घटना शनिवार सुबह के साढ़े आठ बजे की है. जानकारी के अनुसार पदमपुर निवासी भगवान गोप (60) मशरूम चुनने जंगल गया था. इसी क्रम में हाथी ने सामने से उसपर हमला कर दिया. इससे भगवान लहूलुहान […]

विज्ञापन
जैंतगढ़ : सियालजोड़ा पंचायत के पदमपुर गांव में हाथी ने एक वृद्ध के सीने में अपना दांत घुसेड़ दिया. घटना शनिवार सुबह के साढ़े आठ बजे की है. जानकारी के अनुसार पदमपुर निवासी भगवान गोप (60) मशरूम चुनने जंगल गया था. इसी क्रम में हाथी ने सामने से उसपर हमला कर दिया. इससे भगवान लहूलुहान होकर घटनास्थल पर ही बेहोश हो गया. मृत समझ कर हाथी उसे छोड़कर चला गया. होश में आने के बाद कालियासाही गांव तक स्वयं आया और फिर बेहोश हो गये. ग्रामीणों ने उसे घर पहुंचाया. परिजन उसे शीघ्र चंपुआ अनुमंडल अस्पताल ले गये, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नोवामुंडी के टिस्को अस्पताल ले जाया गया. वृद्ध भगवान गोप की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola