घर निर्माण के लिए खुदे गड्ढे में डूबी मासूम, मौत
Updated at : 22 Jul 2016 5:33 AM (IST)
विज्ञापन

किरीबुरु : मेघाहातुबुरू खदान प्रबंधन की ओर से ए-टाइप क्वार्टरों में अतिरिक्त कमरे के निर्माण (विस्तारीकरण) के लिए किये गये दो फीट गहरे गड्ढे में गिरने से ठेका मजदूर एजाज अहमद की दो साल दो माह की बच्ची की मौत हो गयी. घटना बुधवार शाम चार बजे की है. बताया जाता है कि शाम करीब […]
विज्ञापन
किरीबुरु : मेघाहातुबुरू खदान प्रबंधन की ओर से ए-टाइप क्वार्टरों में अतिरिक्त कमरे के निर्माण (विस्तारीकरण) के लिए किये गये दो फीट गहरे गड्ढे में गिरने से ठेका मजदूर एजाज अहमद की दो साल दो माह की बच्ची की मौत हो गयी. घटना बुधवार शाम चार बजे की है.
बताया जाता है कि शाम करीब चार बजे बच्ची (परी) अपने घर के पास खोदे गये गड्ढे में गिर गयी. काफी देर तक बच्ची के नहीं दिखने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. इस दौरान क्वार्टर बनाने के लिए खोदे गये गड्ढे में बच्ची का सिर Â बाकी पेज 15 पर
घर निर्माण के लिए…
दिखा. आनन-फानन में बच्ची को निकाल कर किरीबुरु जेनरल अस्पताल लाया गया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्ची के परिजनों ने खदान प्रबंधन से मिलकर ठेकेदार पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की.
गौरतलब है कि मेघाहातुबुरु खदान के ए-टाइप आवास का विस्तारीकरण (अतिरिक्त कमरा निर्माण) किया जा रहा है. इसके लिए ठेकेदार ने गड्ढा खुदवाया था, जिसमें बारिश का पानी भर गया था. बुधवार की शाम इसी गड्ढे में बच्ची गिर गयी थी.
किरीबुरू
मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन करा रहा है आवास का विस्तारीकरण
खोदे गये गड्ढे में भर गया था पानी, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप, मांगा मुआवजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




