बेटे की पिटाई से पिता की मौत

Updated at : 22 Jul 2016 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
बेटे की पिटाई से पिता की मौत

बड़बिल : बीमार बहू का इलाज कराने को कहने पर बेटे ने पीट-पीटकर पिता की हत्या कर दी. घटना जोड़ा थानांतर्गत देवझर में बुधवार सुबह की है. घटना के बाद आरोपी बेटा फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पुत्र शंकर महाकुड़ (27) की पत्नी कई […]

विज्ञापन

बड़बिल : बीमार बहू का इलाज कराने को कहने पर बेटे ने पीट-पीटकर पिता की हत्या कर दी. घटना जोड़ा थानांतर्गत देवझर में बुधवार सुबह की है. घटना के बाद आरोपी बेटा फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पुत्र शंकर महाकुड़ (27) की पत्नी कई दिनों से बीमार है. उसका इलाज नहीं कराया जा रहा था. यह देख पिता रूसी नाथ महाकुड़ (55) शंकर पर गुस्सा हो गये.

उन्होंने कहा : तुम्हारी पत्नी कई दिनों से बीमार है. तुम उसका इलाज नहीं करवा रहे हो. जल्दी इसे अस्पताल ले जाओ. इसके बाद गुस्से में आकर शंकर ने सामने पड़ी जलावन की लकड़ी से पिता की पिटाई कर दी. बेटे की पिटाई से रुसी की हालत गंभीर हो गयी. उसे तत्काल बासुदेवपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे क्योंझर जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जिला अस्पताल में बुधवार को इलाज के बाद उसे गुरुवार की सुबह कटक अस्पताल रेफर कर दिया गया. कटक लाने के क्रम में रास्ते में रूसी ने दम तोड़ दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola