चिटफंट संचालिका एस लक्ष्मी का आवास सील
Updated at : 15 Jul 2016 5:29 AM (IST)
विज्ञापन

सेवानिवृत्त रेलकर्मी की पत्नी है संचालिका चक्रधरपुर : बड़े पैमाने पर चिटफंड खेलाने व सूदखोरी का कारोबार करनेवाली महिला एस लक्ष्मी के आवास को बीडीओ समीर रेनियर खलको ने गुरुवार को सील कर दिया है. मालूम रहे कि आठ जुलाई को बीडीओ पुलिस बल के साथ सेवानिवृत रेल कर्मचारी एस भास्कर की पत्नी एस लक्ष्मी […]
विज्ञापन
सेवानिवृत्त रेलकर्मी की पत्नी है संचालिका
चक्रधरपुर : बड़े पैमाने पर चिटफंड खेलाने व सूदखोरी का कारोबार करनेवाली महिला एस लक्ष्मी के आवास को बीडीओ समीर रेनियर खलको ने गुरुवार को सील कर दिया है. मालूम रहे कि आठ जुलाई को बीडीओ पुलिस बल के साथ सेवानिवृत रेल कर्मचारी एस भास्कर की पत्नी एस लक्ष्मी के दो आवास को सील तथा स्कॉर्पियो वाहन को जब्त करने पहुंचे थे.
दोनों आवास में किरायेदार रहने के कारण सील नहीं हो पाया था. एतवारी बाजार स्थित स्व विजय सिंह सोय के समीप स्थित आवास को खाली करने के लिये 11 जुलाई तक मोहलत दी गयी थी,जबकि बाल्टी कारखाना समीप स्थित फ्लैट को खाली करने के लिये नोटिस चिपकाया गया है.
गुरूवार को पुलिस बल के साथ एतवारी बाजार स्थित मकान को सील करने बीडीओ श्री खलको पहुंचे. किरायेदार ने मकान खाली नहीं किया था. इसके बाद तीन बजे तक खाली करने का निर्देश दिया गया. दोबारा तीन बजे एसआइ विरेंद्र कुमार व बीडीओ ने पहुंच कर आवास को सील कर किया. एस लक्ष्मी मिडिया कर्मियो को देख भड़क उठी. लड़ाई झगड़ा करने पर उतर गयी. बीडीओ ने बताया कि लोगों की शिकायत पर उपायुक्त ने उन्हें कार्रवाई करने का आदेश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




