प्रेम प्रसंग के कारण हुई मुन्ना की हत्या !

चाईबासा : खुंटपानी प्रखंड के पंड्राशाली थानांतर्गत भोया गांव में सोमवार की रात घर के आंगन में सो रहे ग्रामीण की धारदार हथियार से काट कर हत्या मामले में प्रेम प्रसंग कारण बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी हुई है. मामले के प्राथमिक जांच में पता चला है कि […]
चाईबासा : खुंटपानी प्रखंड के पंड्राशाली थानांतर्गत भोया गांव में सोमवार की रात घर के आंगन में सो रहे ग्रामीण की धारदार हथियार से काट कर हत्या मामले में प्रेम प्रसंग कारण बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी हुई है. मामले के प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतक मुन्ना ईचागुटू की हत्या अवैध प्रेम संबंध को लेकर किये जाने की आशंका है. पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया था.
पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है. इन्होंने प्रेस प्रसंग से संबंधित बातें पुलिस को बतायी है. उधर, मुखबिरों ने भी प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर मुन्ना का किसी से विवाद होने की सूचना दी है. पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए प्रेम प्रसंग की दिशा में जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




