15 को डोभा किनारे लगाये जायेंगे पौधे

सोनुवा : पंचायत व रोजगार सेवक 15 जुलाई को प्रखंड में निर्मित सभी डोभा के किनारे दस-दस पौधा लगायें . इस कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर कारवाई की जायेगी. उक्त बातें मंगलवार को गुदड़ी के बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को पंचायत प्रतिनिधि, पंचायत सेवक व मनरेगा कर्मियो की बैठक में कही. बैठक […]
सोनुवा : पंचायत व रोजगार सेवक 15 जुलाई को प्रखंड में निर्मित सभी डोभा के किनारे दस-दस पौधा लगायें . इस कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर कारवाई की जायेगी. उक्त बातें मंगलवार को गुदड़ी के बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को पंचायत प्रतिनिधि, पंचायत सेवक व मनरेगा कर्मियो की बैठक में कही.
बैठक में बीडीओ श्री सिन्हा ने प्रत्येक गांव, पंचायत के प्रखंड में कमल क्लब का गठन करने का भी निर्देश दिया. कमल क्लब का गठन की प्रक्रिया 16 से 30 जुलाई के बीच की जायेगी. बैठक में प्रमुख सोमा रूगु, मुखिया दुनु लोमगा, सुखलाल सोय, पंचायत सेवक परशुराम तुबिद, पांडा मुंडरी, मनोज तांती आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




