विद्यालय में कम से कम लगाएं पांच पौधें:बीइइओ
Updated at : 12 Jul 2016 6:42 AM (IST)
विज्ञापन

गुदड़ी लैंपस परिसर में आयोजित हुई गुरुगोष्ठी गोइलकेरा : गुदड़ी के लैंपस भवन में सोमवार को गुदड़ी प्रखंड के प्रधान शिक्षकों की गुरु गोष्ठी की गयी. गोष्ठी की अध्यक्षता बीइइओ तेजिंदर कौर ने की. गोष्ठी में सभी शिक्षकों को प्रत्येक विद्यालय में कम से कम 5- 5 पौधा लगाने का निर्देश दिया गया.साथ ही सभी […]
विज्ञापन
गुदड़ी लैंपस परिसर में आयोजित हुई गुरुगोष्ठी
गोइलकेरा : गुदड़ी के लैंपस भवन में सोमवार को गुदड़ी प्रखंड के प्रधान शिक्षकों की गुरु गोष्ठी की गयी. गोष्ठी की अध्यक्षता बीइइओ तेजिंदर कौर ने की. गोष्ठी में सभी शिक्षकों को प्रत्येक विद्यालय में कम से कम 5- 5 पौधा लगाने का निर्देश दिया गया.साथ ही सभी विद्यालयों के बीच नवोदय विद्यालय का फार्म वितरित किया गया. विद्या लक्ष्मी योजना व छात्रवृत्ति का आवेदन की हार्ड व सॉफ्ट कापी मांगी गयी.
गोष्ठी में सभी विद्यालयों में इंटरनल वायरिंग करने का निर्देश दिया गया. मौके पर प्रखंड प्रमुख सोमा रुगू ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की. गोष्ठी में बीपीओ संतोष गुप्ता, डॉ महतो, शिव कुमार, इम्तियाज आलम, एसएस संजय कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




