बस की चपेट में आने से रिटायर्ड

Updated at : 08 Jul 2016 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
बस की चपेट में आने से रिटायर्ड

रेलकर्मी की मौत, एनएच जाम चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर हादसा चक्रधरपुर : चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य सड़क (एनएच-75) स्थित पोटका शिव मंदिर के समीप बस की चपेट में आने से एक सेवानिवृत्त रेलकर्मी पोडेराम जामुदा की मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच-75 जाम कर दिया. घटना गुरुवार शाम पांच बजे की है. पोडेराम […]

विज्ञापन

रेलकर्मी की मौत, एनएच जाम

चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर हादसा
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य सड़क (एनएच-75) स्थित पोटका शिव मंदिर के समीप बस की चपेट में आने से एक सेवानिवृत्त रेलकर्मी पोडेराम जामुदा की मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच-75 जाम कर दिया. घटना गुरुवार शाम पांच बजे की है. पोडेराम जामुदा चक्रधरपुर बाजार से कियापता गांव अपने घर जा रहे थे. इस दौरान चाईबासा की ओर से आ रही चुनमुन बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया. इससे आक्रोशित लोगों ने पोटका में सड़क जाम कर दिया. जाम साढ़े चार घंटे तक रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola