नहीं दी जा रही है न्यूनतम मजदूरी
Updated at : 08 Jul 2016 7:07 AM (IST)
विज्ञापन

श्रम कार्यालय पहुंचे बोरा उठाव करने वाले मजदूर, चाईबासा : बिहार राज्य भंडार निगम पाताहातु में 50 किलो वजन के अनाज के बोरे चढ़ाने व उतराने का कार्य कर रहे मजदूरों को 1.70 रुपये के दर से मजदूरी दिये जाने का झारखंड कामगार यूनियन ने विरोध किया है. यूनियन के अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा ने […]
विज्ञापन
श्रम कार्यालय पहुंचे बोरा उठाव करने वाले मजदूर,
चाईबासा : बिहार राज्य भंडार निगम पाताहातु में 50 किलो वजन के अनाज के बोरे चढ़ाने व उतराने का कार्य कर रहे मजदूरों को 1.70 रुपये के दर से मजदूरी दिये जाने का झारखंड कामगार यूनियन ने विरोध किया है. यूनियन के अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि नीगम के झींकपानी भंडार में मजदूरों को इसके एवज में तीन रुपये दिये जा रहे. यूनियन की मांग है कि मजदूरों को इसके लिये पांच रुपये दिये जाये.
यूनियन की ओर से इसे लेकर श्रम पवर्तन कार्यालय चाईबासा में बिहार राज्य भंडार नीगम पाताहातु के संवेदक गोविंद प्रसाद के खिलाफ शिकायत की गयी थी. इस पर सुनवायी के लिये श्रम विभाग ने 7 जुलाई की तिथि तय की थी. जिसके कारण मजदूर श्रम कार्यालय पहुंचे थे. लेकिन छुट्टी होने के कारण विभाग के पदाधिकारी व संवेदक नहीं पहुंचे. विभाग की ओर से मामले की सुनवायी के लिये दूसरी तिथि जल्द दिये जाने की बात कहीं गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




