घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
Updated at : 07 Jul 2016 6:05 AM (IST)
विज्ञापन

किशोरी के शोर मचाने पर पिटाई कर भागे आरोपी जगन्नाथपुर : जेटिया थानांतर्गत जेटिया गांव में मंगलवार की रात 15 वर्षीय किशोरी को घर में अकेला पाकर गांव के दो युवकों ने घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया. किशोरी के शोर मचाने पर युवक लात-घुसे व डंडे से पीटकर फरार हो गये. किशोरी को […]
विज्ञापन
किशोरी के शोर मचाने पर पिटाई कर भागे आरोपी
जगन्नाथपुर : जेटिया थानांतर्गत जेटिया गांव में मंगलवार की रात 15 वर्षीय किशोरी को घर में अकेला पाकर गांव के दो युवकों ने घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया. किशोरी के शोर मचाने पर युवक लात-घुसे व डंडे से पीटकर फरार हो गये. किशोरी को बुधवार की सुबह जगन्नाथपुर अस्पताल में भरती कराया गया. प्राथमिक इलाज के बाद उसे नोवामुंडी स्थित टाटा स्टील अस्पताल रेफर कर दिया है. किशोरी के बयान पर थाने में गांव के डोमडिया तिरिया और डीसिंग पूर्ति के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
शाम को रास्ते में रोका था दोनों ने.
किशोरी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम वह जेटिया साप्ताहिक बाजार से घर लौट रही थी. इसी दौरान पुटूस झाड़ी के पास डोमडिया और डीसिंग ने उसे रोका था. दोनों जबरन उसे झाड़ी में ले जाने लगे. वह किसी तरह वहां से भाग गयी थी. इसके बाद रात करीब आठ बजे दोनों युवक उसके घर पहुंच गये. घर में अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया. किशोरी ने शोर मचाया, तो उसकी पिटाई कर फरार हो गये.
तीन भाई के साथ रहती है किशोरी
किशोरी ने बताया कि उसके माता-पिता का देहांत हो गया है. वह घर पर अकेली थी. उसके तीनों भाई रोजगार के लिए कटक गये थे. इसी का फायदा उठाकर दोनों घर में घुस गये. घटना की जानकारी पाकर घर पहुंचे किशोरी के बड़े भाई ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. उधर, घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




