फाइलेरिया संदिग्धों की जांच का आदेश

Updated at : 29 May 2016 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
फाइलेरिया संदिग्धों की जांच का आदेश

जिले के नौ प्रखंडों के सीएचसी और एचएससी चिह्नित सभी प्रखंड में जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित करने का आदेश मलेरिया प्रभारी ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ की बैठक चाईबासा : चाईबासा सदर अस्पताल में शुक्रवार को मलेरिया प्रभारी डॉ जगत भूषण प्रसाद की अध्यक्षता में फाइलेरिया को लेकर बैठक की गयी. इसमें […]

विज्ञापन

जिले के नौ प्रखंडों के सीएचसी और एचएससी चिह्नित

सभी प्रखंड में जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित करने का आदेश
मलेरिया प्रभारी ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ की बैठक
चाईबासा : चाईबासा सदर अस्पताल में शुक्रवार को मलेरिया प्रभारी डॉ जगत भूषण प्रसाद की अध्यक्षता में फाइलेरिया को लेकर बैठक की गयी. इसमें निर्णय लिया गया कि समय पर फाइलेरिया पीड़ितों की जांच की जाये. इसके लिए जिले के नौ प्रखंडों के सीएचसी और एचएससी चिह्नित किये गये. सदर प्रखंड के चाईबासा वार्ड संख्या 1 व मेरीटोला तथा चक्रधरपुर के वार्ड संख्या 22 व लाल गिरजा गांव में फाइलेरिया की जांच की जायेगी.
मलेरिया प्रभारी ने सभी प्रखंडों के चिकित्सा प्रभारियों को जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित करने को कहा. बैठक में मलेरिया इंस्पेक्टर महादेव कुमार राम, एमटीएस शेरशाह सिंह, राकेश कुमार, एसआइ रघुनाथ गोप व चक्रधरपुर, मनोहरपुर, बंदगांव, बड़ा जामदा के निगरानी निरीक्षक मौजूद थे.
यहां होगी जांच
सीएचसी पीएचसी गांव
बंदगांव मतकमबेड़ा धातकीडीह
टोंटो जामडीह जामडीह
तांतनगर बानाबीर बानाबीर
मंझारी पिलका बारोगुली
मंझगांव घोड़ाबांधा दामोदरसाई
बड़ा जामदा बड़ा जामदा बड़ा जामदा
मनोहरपुर तिरिलपोसी रायडीह
गोइलकेरा बिक्रमपुर बिक्रमपुर
पंप के अभाव में नहीं हुआ कीटनाशक का छिड़काव
सदर अस्पताल में पंप नहीं उपलब्ध होने के कारण शहर में कीटनाशक का छिड़काव नहीं हो पाया है. पंप के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से संबंधित पदाधिकारी को आवेदन दिया गया है. सदर सहित गोइलकेरा, मझगांव, झींकपानी व कुमारडुंगी में एक जून से कीटनाशक दवा का छिड़काव शुरू किया जायेगा. जिले के अन्य प्रखंडों मनोहरपुर, चक्रधरपुर, बंदगांव, सोनुवा, खूंटपानी, तांतनगर, जगन्नाथपुर, टोंटो और बड़ा जामदा में 20 मई से कीटनाशक छिड़काव शुरू कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola