कुदाल से मारकर चाची की हत्या
Updated at : 25 May 2016 1:27 AM (IST)
विज्ञापन

बालू के पास गोबर रखने से मना करने पर भतीजे ने किया हमला लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया कुमारडुंगी के बड़ा रायकमन गांव की घटना मझगांव : बालू के पास गोबर रखने से मना करने पर राजेश हेम्ब्रम (48) ने अपनी चाची मनोरमा(95) की कुदाल से मारकर हत्या कर दी. घटना कुमारडुंगी […]
विज्ञापन
बालू के पास गोबर रखने से मना करने पर भतीजे ने किया हमला
लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया
कुमारडुंगी के बड़ा रायकमन गांव की घटना
मझगांव : बालू के पास गोबर रखने से मना करने पर राजेश हेम्ब्रम (48) ने अपनी चाची मनोरमा(95) की कुदाल से मारकर हत्या कर दी. घटना कुमारडुंगी थानांतर्गत बड़ा रायकमन गांव में मंगलवार की सुबह करीब साढे सात बजे की है. घटना के बाद घरवालों ने राजेश को पकड़कर पेड़ से बांध दिया.
घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. थाना प्रभारी सुनील कुशवाहा व रवींद्र कुमार सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में मानकी राजेंद्र हेंब्रम की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. राजेश अपने चचेरे भाई सह गांव के मानकी राजेंद्र हेंब्रम के यहां मजदूरी करता है.
मंगलवार की सुबह वह गोबर उठा रहा था. सूखा गोबर वह खटाल के पास जमा बालू के पास रख रहा था. इसी दौरान मनोरमा ने बालू के पास गोबर रखने से मना किया. इसे लेकर बकझक हो गयी. गुस्से में आकर राजेश ने चाची पर कुदाल से हमला कर दिया. मनोरमा गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.
उसकी चीख सुनकर घर वाले पहुंच गये. उसे घायल हालत में खाट पर लिटाया गया. उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी. इसी दौरान उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों के मुताबिक राजेश छोटी-छोटी बात पर लोगों से झगड़ जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




