विवाहिता से गैंगरेप मामले में दो गिरफ्तार
Updated at : 25 May 2016 1:26 AM (IST)
विज्ञापन

जगन्नाथपुर : लम्पाहेस्सा गांव में शौच गयी विवाहिता का अपहरण कर गैंगरेप मामले में जेटेया पुलिस ने आरोपी पतोर लागुरी व सिकुर लागुरी को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया. यहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जेटेया पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर […]
विज्ञापन
जगन्नाथपुर : लम्पाहेस्सा गांव में शौच गयी विवाहिता का अपहरण कर गैंगरेप मामले में जेटेया पुलिस ने आरोपी पतोर लागुरी व सिकुर लागुरी को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया. यहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जेटेया पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर मंगलवार तड़के 3 बजे लम्पाहेसा गांव में छापेमारी की. इस दौरान दोनों आरोपी को उनके घर से गिरफ्तार किया गया.
घटना 11 मई की रात की है. घटना के बाद दोनों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी थी. पीड़िता ने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी थी. घटना के अगले दिन पीड़िता के परिजनों ने ग्रामीण मुंडा विभीषण लागुरी से मिलकर दोनों आरोपी पर कार्रवाई की मांग की. परिजनों ने दो बार पंचायत की बैठक बुलायी, लेकिन बैठक में मुंडा और आरोपी नहीं पहुंचे. इसके बाद परिजन थाने पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




