हाटगम्हरिया थाना प्रभारी हुए निलंबित
Updated at : 25 May 2016 1:26 AM (IST)
विज्ञापन

समीक्षा के बाद एसपी ने जारी किये आदेश स्कूटी लूट मामले में एसपी के निर्देश का पालन नहीं किया गया चाईबासा : ड्यूटी में लापरवाही बरतने को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ माइकल राज ने मंगलवार को हाटगम्हरिया थाना प्रभारी अशोक कुमार सिन्हा को निलंबित कर दिया. सूचना के मुताबिक 18 मई को पिस्तौल के नोक […]
विज्ञापन
समीक्षा के बाद एसपी ने जारी किये आदेश
स्कूटी लूट मामले में एसपी के निर्देश का पालन नहीं किया गया
चाईबासा : ड्यूटी में लापरवाही बरतने को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ माइकल राज ने मंगलवार को हाटगम्हरिया थाना प्रभारी अशोक कुमार सिन्हा को निलंबित कर दिया. सूचना के मुताबिक 18 मई को पिस्तौल के नोक पर हाटगम्हरिया थानांतर्गत तालाबुरू अंचल के ठाकुरा बाबा लिंक रोड के पास से चार अपराधियों ने दिन दहाड़े किरीबुरू के अरबिंद कुमार की नयी स्कूटी, चार हजार रुपये, मोबाइल, एटीएम कार्ड लूट ली थी.
इस मामले में एसपी डॉ माइकल राज एस ने कुछ बिंदुओं पर अनुसंधान के लिए थाना प्रभारी को निर्देश दिया था. हाटगम्हरिया थाना प्रभारी अशोक कुमार सिन्हा ने एसपी के निर्देश का पालन नहीं किया. केस की समीक्षा के दौरान थानाप्रभारी की ओर से निर्देश का पालन नहीं किये जाने की बात सामने आयी.
इसके बाद एसपी ने तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया.
स्कूटी लूटकांड में कुछ बिंदुओं पर अनुसंधान के लिए दिये गये निर्देश का पालन नहीं करने के कारण हाटगम्हरिया थाना प्रभारी को निलंबित किया गया है- डॉ माइकल राज एस, एसपी पश्चिम सिंहभूम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




