आंधी से गिरे 18 पोल, मरम्मत कार्य शुरू

Updated at : 23 May 2016 2:36 AM (IST)
विज्ञापन
आंधी से गिरे 18 पोल, मरम्मत कार्य शुरू

चक्रधरपुर : शनिवार की शाम आयी आंधी-बारिश से विभिन्न गांवों में बिजली के करीब 18 पोल गिर गये. कई जगहों पर तार टूट गये. इससे ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही. शहरी क्षेत्र में 21 मई को बिजली देर रात लौटी. लगातार एक घंटे की मूसलाधार बारिश व आंधी से बंदगांव […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : शनिवार की शाम आयी आंधी-बारिश से विभिन्न गांवों में बिजली के करीब 18 पोल गिर गये. कई जगहों पर तार टूट गये. इससे ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही. शहरी क्षेत्र में 21 मई को बिजली देर रात लौटी. लगातार एक घंटे की मूसलाधार बारिश व आंधी से बंदगांव प्रखंड के सुबानसाई में बिजली के आठ पोल, लाल बाजार में तीन पोल,

पुरनाडीह में एक पोल, हुड़गंदा में छह पोल गिर गये. चक्रधरपुर केपीएस स्कूल के समीप 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिर गया. विद्युत विभाग के एसडीओ राजेंद्र प्रसाद सुबह से कर्मचारियों के साथ गिरे पोल और तारों को दुरुस्त करने में जुट गये. एसडीओ श्री चौधरी ने बताया कि विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है. सभी स्थानों का सर्वे किया जा रहा है. दुरुस्त करने का काम युद्ध स्तर पर जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola