झींकपानी का नाजीर सस्पेंड
Updated at : 20 May 2016 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई. कैशबुक अपडेट नहीं रखने व बिना सूचना के गायब रहने का मामला चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी ने गुरुवार को झींकपानी प्रखंड का दौरा किया. झींकपानी प्रखंड के नाजीर पूर्ण चंद्र बिरूवा ने कैश बुक अपडेट नहीं किया था. वहीं बिना सूचना दिये अनुपस्थित थे. इसके कारण उपायुक्त ने […]
विज्ञापन
कार्रवाई. कैशबुक अपडेट नहीं रखने व बिना सूचना के गायब रहने का मामला
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी ने गुरुवार को झींकपानी प्रखंड का दौरा किया. झींकपानी प्रखंड के नाजीर पूर्ण चंद्र बिरूवा ने कैश बुक अपडेट नहीं किया था. वहीं बिना सूचना दिये अनुपस्थित थे. इसके कारण उपायुक्त ने उन्हें निलंबित कर दिया. उन्होंने इसे लेकर झींकपानी के सीओ केके मुंडू को फटकार लगायी. उन्हें एक सप्ताह के भीतर कैश बुक अप-टू-डेट कर दिखाने का निर्देश दिया.
खासमहल लीज रिन्युवल प्रस्ताव 31 तक भेजने का निर्देश
डीसी ने खासमहल लीज से संबंधी रिकॉर्ड की जांच की. झींकपानी सीओ केके मुंडू से खामहल लीज के रजिस्टर को अप-टू-डेट करने का निर्देश दिया. 31 मई तक लीज रिन्युवल के लिए प्रखंड से जिले को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया. अवैध जमाबंदी की पहचान कर उसे रद्द करने को कहा. नयागांव व डेलगापाड़ा सड़क की जांच की मांग
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नयागांव से मुंडासाई और डेलगापाड़ा से अम्बायमार्चा तक सड़क चौड़ीकरण व मरम्मत कार्य घटिया स्तर पर करने की शिकायत झामुमो जिला कमेटी ने डीसी से की है. सड़क का निर्माण एनपीसीसी तक्षशिला प्रोजेक्ट प्रालि के माध्यम से करा रहा था. सोनाराम देवगम ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत सूचना मांगी थी.
सुखाड़ राशि नहीं बांटने पर सीओ को फटकार
दो दिनों में सुखाड़ राशि बांटने का आदेश
सुखाड़ की राशि प्रखंड को आवंटित किये जाने के बावजूद अब तक लाभुकों के बीच वितरण नहीं होने पर उपायुक्त ने नाराजगी जतायी. दो दिनों के भीतर लाभुकों को राशि आवंटन करने को कहा. ठीक ढंग से कार्यालय का लेखा संधारण नहीं किये जाने पर नाराजगी जतायी. उनके साथ प्रशिक्षु आइएस नैंसी सहाय उपस्थित थीं.
एक सप्ताह में कैशबुक अप-टू-डेट करने का निर्देश
डीसी को पेयजल समस्या से कराया अवगत: उपायुक्त अबु बक्कर सिद्दीख पी के निरीक्षण के दौरान जिप उपाध्यक्ष चांदमनी बलमुचु व जोड़ापोखर की मुखिया मेंजारी मुंडा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीसी को जल संकट से अवगत कराया. उपायुक्त के समक्ष प्रतिनिधियों ने जोड़ापोखर में पेयजल आपूर्ति के लिए एसीसी से पानी टंकी निर्माण व पाइप लाइन से पानी सप्लाई कराने की मांग की. उन्होंने एसीसी प्रबंधन की ओर से दो सालों से पेयजल आपूर्ति को लेकर मिल रहे नकारात्मक जवाब से अवगत कराया.
प्रतिनिधियों ने बताया कि कंपनी की ओर से एक पानी टैंकर की मदद से टोंटों के कुछ क्षेत्रों में सप्ताह में एक दिन अपूर्ण मात्रा में पानी सप्लाई की जाती है. उपायुक्त ने जोड़ापोखर में जल्द पानी टंकी के निर्माण का आश्वासन दिया. प्रतिनिधियों ने कंपनी को सौंपे गये ज्ञापन की प्रतिलिपि उपायुक्त को सौंपी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




