13 केंद्रों पर 13347 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Updated at : 20 May 2016 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
13 केंद्रों पर 13347 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

पीजी पार्ट-3: तीन दिनों में कॉलेजों में पहुंचेगा एडमिट कार्ड ओएमआर शीट पर काला बॉल पेन का उपयोग करने का निर्देश चाईबासा : केयू में स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा 25 मई से शुरू हो रही है. इसके लिए विवि प्रशासन ने 13 परीक्षा केंद्र बनाया है. 13,347 विद्यार्थी इस बार परीक्षा में बैठेंगे. तीन […]

विज्ञापन

पीजी पार्ट-3: तीन दिनों में कॉलेजों में पहुंचेगा एडमिट कार्ड

ओएमआर शीट पर काला बॉल पेन का उपयोग करने का निर्देश
चाईबासा : केयू में स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा 25 मई से शुरू हो रही है. इसके लिए विवि प्रशासन ने 13 परीक्षा केंद्र बनाया है. 13,347 विद्यार्थी इस बार परीक्षा में बैठेंगे. तीन दिनों में संबंधित कॉलेजों से एडमिट कार्ड वितरण किया जायेगा. को-ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर में सबसे अधिक 2856 विद्यार्थी परीक्षा देंगे. वहीं घाटशिला कॉलेज में मात्र 144 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. विवि प्रशासन ने कदाचार मुक्त परीक्षा का निर्देश दिया है.
कॉलेजों में 1250 विद्यार्थी को रोका गया
कक्षा में उपस्थिति कम रहने के कारण विभिन्न कॉलेजों के करीब 1250 विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने से रोक दिया है. हालांकि कुछ कॉलेजों में सभी विद्यार्थी को परीक्षा देने की अनुमति दी गयी. वहीं को-ऑपरेटिव कॉलेज, ग्रेजुएट कॉलेज, जेएलएन कॉलेज में कुछ विद्यार्थियों को रोका गया है. कुछ ऐसे भी विद्यार्थी हैं, जिन्होंने अभी तक सभी कक्षा नहीं किया है.
किस केंद्र में कितने विद्यार्थी
केंद्र विद्यार्थी
बहरागोड़ा कॉलेज 536
घाटशिला कॉलेज 144
ग्रेजुएट कॉलेज 1000
को-ऑपरेटिव कॉलेज 2856
वर्कस कॉलेज 2193
जेएलएन कॉलेज 1213
काशी साहु कॉलेज 853
एलबीएसएम कॉलेज 305
महिला कॉलेज, चाईबासा 743
चांडिल कॉलेज 724
टाटा कॉलेज 877
जेकेएस कॉलेज 870
करीम सिटी कॉलेज 1133
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola