ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाने पर विद्युत कार्यालय घेरा

चक्रधरपुर : लोकनाथ नगर वार्ड 20 की महिलाओं ने गुरुवार को विद्युत कार्यालय चक्रधरपुर का घेराव किया. महिलाओं का कहना था कि लोकनाथ नगर के लिये 200 केवी का ट्रांसफॉर्मर मिला है, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण लोकनाथ नगर में ट्रांसफॉर्मर नहीं लग सका है. इससे लोकनाथ नगर में पिछले चार दिनों से अंधेरा पसरा […]
चक्रधरपुर : लोकनाथ नगर वार्ड 20 की महिलाओं ने गुरुवार को विद्युत कार्यालय चक्रधरपुर का घेराव किया. महिलाओं का कहना था कि लोकनाथ नगर के लिये 200 केवी का ट्रांसफॉर्मर मिला है, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण लोकनाथ नगर में ट्रांसफॉर्मर नहीं लग सका है. इससे लोकनाथ नगर में पिछले चार दिनों से अंधेरा पसरा हुआ है. महिलाओं ने चौबीस घंटे के अंदर ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाने पर सड़क जाम करने की चेतावनी दी. इस संदर्भ में नगर पर्षद अध्यक्ष केडी साह ने कार्यपालक अभियंता शंभु चौधरी से वार्ता की. साथ ही लोकनाथ नगर की समस्याओं को यथाशीघ्र सुलझाने का अपील किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




