राजस्व का दो फीसदी क्षेत्र के विकास पर खर्च करे रेल मंडल

चक्रधरपुर : रेल मंडल को प्राप्त सालाना राजस्व का दो फीसदी हिस्सा क्षेत्र के विकास पर खर्च करने एवं बैकलॉग के रिक्त पदों पर बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को चक्रधरपुर रेल मंडल कार्यालय के समक्ष कांग्रेस पार्टी की अोर से धरना-प्रदर्शन किया गया, जिसका नेतृत्व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकु कर रहे […]
चक्रधरपुर : रेल मंडल को प्राप्त सालाना राजस्व का दो फीसदी हिस्सा क्षेत्र के विकास पर खर्च करने एवं बैकलॉग के रिक्त पदों पर बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को चक्रधरपुर रेल मंडल कार्यालय के समक्ष कांग्रेस पार्टी की अोर से धरना-प्रदर्शन किया गया, जिसका नेतृत्व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकु कर रहे थे. मौके पर जिलाध्यक्ष श्री सिंकु ने कहा कि चक्रधरपुर रेल मंडल से केंद्र सरकार को करोड़ों रुपये आमदनी हो रही है
बावजूद यहां के लोगों को किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिल रही है. उन्होंने कहा कि रेल मंडल को सालाना अर्जित होने वाले राजस्व का दो प्रतिशत हिस्सा यहां के लोगों के विकास पर खर्च किया जाना चाहिए. धरना बाद कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम के नाम एक 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा.
इस अवसर पर जिला महासचिव राहुल आदित्य, जिला उद्योग विभाग के अध्यक्ष राधामोहन बनर्जी, जिला निगरानी समिति सदस्य लेखनाथ निषाद, जिला एससी संभाग के अध्यक्ष कमल राम, संयोजक मुमताज अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष राजेश लागुरी, बंदगांव अध्यक्ष श्यामलाल बोदरा, सिलाई, सुरा, शीतल, शाह, सुखलाल, सुभाष, त्रिशानु, सुरेश, गोविंद, मांगु, मुर्मू, राजवीर आदि व कार्यकर्ता मौजूद थे. मौके पर 40 युवक कांग्रेस में शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




