घर में घुस नाबालिग से छेड़खानी

Updated at : 17 May 2016 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
घर में घुस नाबालिग से छेड़खानी

चाईबासा : घर में घुसकर नाबालिग से छेड़खानी मामले में मुफ्फसिल पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया. पीड़िता 13 वर्षीय किशोरी ने शिकायत में बताया कि घटना 14 मई की है. वह घर पर अकेली थी. इसी दौरान बासकुंटी गांव का अमर सिंह कांडेयांग […]

विज्ञापन

चाईबासा : घर में घुसकर नाबालिग से छेड़खानी मामले में मुफ्फसिल पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया. पीड़िता 13 वर्षीय किशोरी ने शिकायत में बताया कि घटना 14 मई की है. वह घर पर अकेली थी. इसी दौरान बासकुंटी गांव का अमर सिंह कांडेयांग उसके घर में पढ़ाई के बहाने आया

और उससे अश्लील हरकत करने लगा. युवक ने कहा कि वह उससे शादी करना चाहता था. शादी नहीं करने पर हत्या की धमकी भी दी. किसी तरह पीड़िता वहां से बचकर बाहर निकली और शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुनकर गांववालों को आता देख आरोपी भाग निकला. इसके बाद पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी. तत्पश्चात परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को धर-दबोचा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola