मनोहरपुर: कई घर ध्वस्त बिजली के खंभे गिरे

Updated at : 16 May 2016 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
मनोहरपुर: कई घर ध्वस्त बिजली के खंभे गिरे

मनोहरपुर : शनिवार की देर शाम आंधी-तूफान ने मनोहरपुर व आसपास के क्षेत्रों में जमकर तबाही मचायी है. कोलेबिरा-हाटगम्हरीया मुख्य सड़क मार्ग पर जगह-जगह पेड़ गिर गये. इससे अावागमन प्रभावित हो गया. रविवार को ग्रामीणों की मदद से पेड़ों को काटकर हटाया गया, जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका. आंधी-पानी से लाइलोहर पंचायत,डोमलोई, बांधटोली-मेदासाई आदि […]

विज्ञापन

मनोहरपुर : शनिवार की देर शाम आंधी-तूफान ने मनोहरपुर व आसपास के क्षेत्रों में जमकर तबाही मचायी है. कोलेबिरा-हाटगम्हरीया मुख्य सड़क मार्ग पर जगह-जगह पेड़ गिर गये. इससे अावागमन प्रभावित हो गया. रविवार को ग्रामीणों की मदद से पेड़ों को काटकर हटाया गया, जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका. आंधी-पानी से लाइलोहर पंचायत,डोमलोई, बांधटोली-मेदासाई आदि गांवों कई घर क्षतिग्रस्त हो गये और कई घरों के छप्पर उड़ गये.

सांसद करेंगे प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
सांसद लक्ष्मण गिलुवा सोमवार को आंधी पानी से प्रभावित गांवों का दौरा करेंगे. साथ ही अभयपुर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने बाद आनंदपुर प्रखंड में कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे.उक्त जानकारी भाजपा कोर कमेटी के इंद्र कुमार डागा ने दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola