उर्दू उवि के प्रधानाध्यापक बने हसनैन

Updated at : 16 May 2016 4:21 AM (IST)
विज्ञापन
उर्दू उवि के प्रधानाध्यापक बने हसनैन

चक्रधरपुर : उर्दू टाउन उच्च विद्यालय चक्रधरपुर के नये प्रधानाध्यापक हसनैन आलम को बनाया गया है. नासिर हाशमी के स्थान पर उन्हें यह पदभार सौंपा गया है. जानकारी के मुताबिक नासिर हाशमी स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक थे. उन्हें नियमित प्रधानाध्यापक बनाये जाने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से प्रस्ताव जिला शिक्षा पदाधिकारी के […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : उर्दू टाउन उच्च विद्यालय चक्रधरपुर के नये प्रधानाध्यापक हसनैन आलम को बनाया गया है. नासिर हाशमी के स्थान पर उन्हें यह पदभार सौंपा गया है. जानकारी के मुताबिक नासिर हाशमी स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक थे. उन्हें नियमित प्रधानाध्यापक बनाये जाने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से प्रस्ताव जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में भेजा गया था. जहां से प्रस्ताव को वापस भेज दिया गया.

टिप्पणी में लिखा गया कि नासिर हाशमी स्नातकोत्तर नहीं है, इसलिए उन्हें प्रधानाध्यापक नहीं बनाया जा सकता है. इसके बाद विद्यालय प्रबंधन समिति की एक बैठक में नासिर हाशमी के स्थान पर हसनैन आलम को प्रभारी प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी सौंपी गयी. हसनैन ने प्रभार ले लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola