आयुक्त पहुंचे सीकेपी, लिया तैयारियांे का जायजा

चक्रधरपुर : रामनवमी का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर आयुक्त अरुण गोयल गुरुवार को चक्रधरपुर के दौरे पर पहुंचे. इस दौरान स्थानीय पवन चौक पर एसडीअो नंद किशोर गुप्ता व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय केरकेट्टा से विधि व्यवस्था को लेकर बातचीत की. साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा की गयी तैयारियां का जायजा लेते हुए […]
चक्रधरपुर : रामनवमी का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर आयुक्त अरुण गोयल गुरुवार को चक्रधरपुर के दौरे पर पहुंचे. इस दौरान स्थानीय पवन चौक पर एसडीअो नंद किशोर गुप्ता व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय केरकेट्टा से विधि व्यवस्था को लेकर बातचीत की. साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा की गयी तैयारियां का जायजा लेते हुए कई दिशा-निर्देश दिये.
आयुक्त श्री गोयल ने कहा कि आग व ट्यूबलाइट आदि खतरनाक खेल न दिखायें. शांतिपूर्वक भाईचारगी के साथ रामनवमी त्योहार को मनायें. इधर, देर शाम चक्रधरपुर के संवेदनशील क्षेत्रों में सीआरपीएफ जवान व भारी संख्या में जिला पुलिस बलों की तैनाती कर दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




