राज्य में स्थानीय नीति शीघ्र लागू हो : विधायक
Updated at : 07 Apr 2016 7:35 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : राज्य में स्थानीय नीति शीघ्र लागू करने के लिए विपक्ष ने विधानसभा भवन का घेराव किया था. ताकि आदिवासी-मूलवासियों को स्थानीय नीति का लाभ शीघ्र मिल सके. उक्त बातें बुधवार को मानकी-मुंडा सभागार में पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि विधायक शशिभूषण सामाड ने कही. उन्होंने कहा कि हो […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : राज्य में स्थानीय नीति शीघ्र लागू करने के लिए विपक्ष ने विधानसभा भवन का घेराव किया था. ताकि आदिवासी-मूलवासियों को स्थानीय नीति का लाभ शीघ्र मिल सके. उक्त बातें बुधवार को मानकी-मुंडा सभागार में पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि विधायक शशिभूषण सामाड ने कही. उन्होंने कहा कि हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शीघ्र शामिल करने के लिए विधानसभा में प्रश्न रखा जायेगा. समारोह का शुभारंभ पारंपारिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना कर किया गया.
मौके पर पर झामुमो के जिलाध्यक्ष भूवनेश्वर महतो, आदिवासी समाज महासभा के पूर्व अध्यक्ष शिव देवगम, श्रीराम सामाड, प्रमेश बोदरा, मथुरा गागराई, दोराई हांसदा, मुचिया सामाड, कलिया जामुदा, नंदलाल बांकिरा, माझी सोय, उदय चंद्र बोदरा, लक्ष्मी बोदरा, नितिमा जोंको, जीवन बांकिरा, बासंती गागराई, सरस्वती कुदादा आदि का सराहनीय योगदान रहा. इस मौके पर कोल्हान के तीनों जिले से विद्यार्थी पहुंचे थे.
60 प्रतिभागी हुए पुरस्कृत :पुरस्कार वितरण समारोह में 60 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.. जिसमें श्रीकांत अंगारिया को प्रथम पुरस्कार नगद 10 हजार रुपये, सुरेश सोय को द्वितीय पुरस्कार 5 हजार रुपये, नाइकी देवगम को तृतीय पुरस्कार तीन हजार रुपये के अलावे 57 प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. ज्ञात हो कि विगत सात फरवरी को हो भाषा प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया था. जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




