कांग्रेस ने पीएम मोदी और अमित शाह का पुतला फूंका

Updated at : 05 Apr 2016 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस ने पीएम मोदी और अमित शाह का पुतला फूंका

चाईबासा : ग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कार्य समिति की बैठक सोमवार को जिला अध्यक्ष सन्नी सिंकु की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी. इसके बाद कांग्रेस भवन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का पुतला लेकर रैली निकाली गयी. दोनों नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए […]

विज्ञापन

चाईबासा : ग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कार्य समिति की बैठक सोमवार को जिला अध्यक्ष सन्नी सिंकु की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी. इसके बाद कांग्रेस भवन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का पुतला लेकर रैली निकाली गयी. दोनों नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी जैन मार्केट चौक पर पहुंचे.

वहां कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र का गला घोटना बंद करो आदि नारे लगाये. तत्पश्चात नरेंद्र मोदी और अमित शाह का पुतला दहन किया गया.

इस अवसर पर जिला अध्य्क्ष सन्नी सिंकु, नगर अध्य्क्ष त्रिशानु राय, राहुल आदित्य, विजय सिंह सामड, अशोक दास, चंद्रशेखर दास, सुरज निषाद, पूनम पूर्ती, शीतल पूर्ती, राजेश लागुरी, शंभूचरण पिंगुवा, गीता सुंडी व अन्य शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola