सीकेपी.मुसलिम संगठनों ने दिया धरना, बंद रही दुकानें
Updated at : 05 Apr 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

मुजरिम हो गिरफ्तार नहीं तो भूख हड़ताल पुरानी बस्ती मुसलिम कब्रिस्तान से कब्र खोद कर लकड़ी की चोरी किये जाने व शव की बेहुरमती के विरुद्ध मुसलिम संगठनों का ने सोमवार को धरना दिया. चक्रधरपुर : सलिम सेंट्रल अंजुमन चक्रधरपुर के नेतृत्व विभिन्न मुसलिम संगठन के सदस्य धरना स्थल पर पहुंचे थे. धरना स्थल पर […]
विज्ञापन
मुजरिम हो गिरफ्तार नहीं तो भूख हड़ताल
पुरानी बस्ती मुसलिम कब्रिस्तान से कब्र खोद कर लकड़ी की चोरी किये जाने व शव की बेहुरमती के विरुद्ध मुसलिम संगठनों का ने सोमवार को धरना दिया.
चक्रधरपुर : सलिम सेंट्रल अंजुमन चक्रधरपुर के नेतृत्व विभिन्न मुसलिम संगठन के सदस्य धरना स्थल पर पहुंचे थे. धरना स्थल पर युवा व प्रबुद्ध लोगों ने अपना विचार प्रकट किया. पूर्व से केवल धरना कार्यक्रम प्रस्तावित था. लेकिन असलम चौक व मेन रोड के दुकानदारों ने स्वत: दुकानें बंद कर विरोध जताया. हिंदू-मुस्लिम सभी धर्म के लोगों ने धरना कार्यक्रम को समर्थन दिया और अपनी दुकानें बंद कर धरना में शामिल हुए.
धरना में शामिल मृतक अब्दुल कयूम के पुत्र मकसूद आलम ने कहा कि यदि मुजरिम की गिरफ्तारी चार दिनों के अंदर नहीं की जाती है, तो व परिवार के साथ भूख हड़ताल पर बैठेंगे. धरना को कई लोगों ने संबोधित किया, लेकिन वरीय समाज सेवक एम रब ने प्रशासनिक पदाधिकारियों को जानकारी देते हुए कहा कि कब्र से पटरा चोरी या शव के साथ बेहुरमती का यह मामला पहला नहीं है.
इससे पूर्व भी इस प्रकार की कई वारदातें हुई हैं.कब्रिस्तान के नये चापानल के कल-पुर्जे, चहारदीवारी निर्माण के समय भी ईंट, बालू, सीमेंट आदि की चोरी कर ली गयी थी. बंगलाटांड कब्रिस्तान में भी कब्र से पटरा की चोरी की गयी थी. दो बार थाने में मामला दर्ज कराया गया, लेकिन कभी भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी.
आक्रोशित युवा सड़क जाम करना चाह रहे थे. लेकिन प्रबुद्ध लोगों ने उन्हें ऐसा करने से रोका. धरना स्थल पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय केरकेट्टा व प्रशिक्षु आइपीएस पियुष पांडेय भी पहुंचे. अंजुमन के अध्यक्ष हाजी अरशद खान, सचिव तजम्मुल हुसैन, मुजीबुर्रब, मो मुमताज अहमद, मकसूद आलम, निसार अहदम, हाजी गुलाम मुर्तजा, हाजी दिलदार हुसैन, मुन्ना खान, मो इम्तियाज समेत शहर के सैकड़ों प्रबुद्ध लोग शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




