जिले के चार प्रखंडों में पानी के लिए मचेगा हाहाकार

चाईबासा : झींकपानी, हाटगम्हरिया, तांतनगर और मंझारी प्रखंड में पानी टंकी का निर्माण चल रहा है. यह जून तक में पूरा करने की बात कही जा रही है. इसके पूर्व गरमी के कारण चारों प्रखंडों में पेयजल संकट गहराने लगा है. सबसे खराब स्थिति हाटगम्हरिया की है. यहां जलस्तर सबसे अधिक गिरा है. सबसे अधिक […]
चाईबासा : झींकपानी, हाटगम्हरिया, तांतनगर और मंझारी प्रखंड में पानी टंकी का निर्माण चल रहा है. यह जून तक में पूरा करने की बात कही जा रही है. इसके पूर्व गरमी के कारण चारों प्रखंडों में पेयजल संकट गहराने लगा है. सबसे खराब स्थिति हाटगम्हरिया की है. यहां जलस्तर सबसे अधिक गिरा है. सबसे अधिक चापाकल इसी प्रखंड में खराब हैं. तांतनगर में 215, मंझारी में 237 व झींकपानी में 97 चापाकल खराब हैं. इन चारों प्रखंडों में खराब चापाकल की मरम्मत और पानी टंकी निर्माण में देर होने का खामियाजा यहां के ग्रामीणों को उठाना पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




