अमर साव बने अध्यक्ष

चक्रधरपुर : राशन दुकानदार संघ की बैठक रविवार को चक्रधरपुर रानी रसाल मंजरी बालिका विद्यालय परिसर में राम प्रताप बर्मन की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में जन वितरण प्रणाली दुकानदार, हाट हॉकर, महिला समिति के सदस्य शामिल हुये. संघ का विस्तार करते हुये सर्वसम्मति से अमर साव को अध्यक्ष व अशोक दास को कार्यकारी […]
चक्रधरपुर : राशन दुकानदार संघ की बैठक रविवार को चक्रधरपुर रानी रसाल मंजरी बालिका विद्यालय परिसर में राम प्रताप बर्मन की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में जन वितरण प्रणाली दुकानदार, हाट हॉकर, महिला समिति के सदस्य शामिल हुये. संघ का विस्तार करते हुये सर्वसम्मति से अमर साव को अध्यक्ष व अशोक दास को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया. जबकि विभीषण महतो, राफेल बोदरा, गौरी शंकर सिंहदेव, सचिदा प्रधान,
सहनाज बेगन, सामु हेंब्रम, दिलीप साव को उपाध्यक्ष चुना गया. सिंगराम जामुदा, संतोष कुमार, मानस प्रमाणिक को सचिव तथा सुमन देवी, सतीश प्रधान, आनंद बर्मन को महासचिव, शिव कुमार दीक्षित, जेबी संघवी व सोनामुनि बोदरा को कोषाध्यक्ष बनाया गया. वहीं प्रवक्ता के रूप में गगन बिहारी व सूर्य नारायण महली को तथा मुख्य सलाहकार के रूप में राम प्रताप बर्मन को रखा गया है. कार्यकारी सदस्य के रूप में निर्वासित प्रधान, लांगो माझी, विरोजा शंकर पति, प्रह्लाद गुप्ता, पूरन साव, जननी प्रधान, गोपाल साव, कमल महेश्वरी, अनुपमा गुप्ता, भैरो प्रसाद गुप्ता व सत कुमार प्रसाद को शामिल किया गया है. इस कार्यक्रम में पीडीएस दुकानदार, महिला समिति व हाट हॉकर समेत 177 राशन दुकानदार शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




