2548 चापाकलों की पाइप सड़ी

खराब चापानलों की मरम्मत के लिए करना होगा एक माह का इंतजार अब शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया, स्वीकृति की राह देख रहा विभाग मनोज कुमार चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के 11250 में से 2548 चापानल के पाइप सड़ गये हैं. वहीं अधिकांश जगहों पर जलस्तर घटने से जलस्तर नीचे चला गया है. कई चापानलों का […]
खराब चापानलों की मरम्मत के लिए करना होगा एक माह का इंतजार
अब शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया, स्वीकृति की राह देख रहा विभाग
मनोज कुमार
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के 11250 में से 2548 चापानल के पाइप सड़ गये हैं. वहीं अधिकांश जगहों पर जलस्तर घटने से जलस्तर नीचे चला गया है. कई चापानलों का सिलिंडर खराब हो गया है. कई चापानल से कम मात्रा में पानी आ रहा है. अप्रैल शुरू हो गया है, गरमी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया कर दिया है.
एेसे में पेयजल विभाग आग लगने पर कुआं खोदने की राह पर चल रहा है. खराब चापानलों की मरम्मत के लिए विभाग ने अब टेंडर प्रक्रिया शुरू की है. टेंडर प्रक्रिया पूरे होने में 15 दिन लगेंगे. ऐसे में खराब चापानलों की मरम्मत होते-होते एक माह से अधिक समय लग सकता है. तब तक लोगों को पेयजल संकट का सामना करना होगा.
जिले का लाइफ लाइन है चापानल. पश्चिमी सिंहभूम में चापानल पेयजल के लिए लाइफ लाइन है. जिले की नदियों से लालपानी बहता है. कुआं का पानी सूख गये हैं. ऐसे में पेयजल के लिए चापानल ही सहारा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




