बीए व आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज को एफिलिएशन फिर से

Published at :02 Mar 2016 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
बीए व आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज को एफिलिएशन फिर से

चाईबासा : बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को सत्र 2016-17 के लिए विभिन्न विषयों में फिर से एफिलिएशन लेना होगा. कोल्हान विश्वविद्यालय की टीम दोनों इंजीनियरिंग कॉलेज में विभिन्न विषयों को लेकर बुनियादी सुविधाओं का जायजा लेगी. इसके लिए विश्वविद्यालय ने साइंस के डीन डॉ केसी डे […]

विज्ञापन

चाईबासा : बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को सत्र 2016-17 के लिए विभिन्न विषयों में फिर से एफिलिएशन लेना होगा. कोल्हान विश्वविद्यालय की टीम दोनों इंजीनियरिंग कॉलेज में विभिन्न विषयों को लेकर बुनियादी सुविधाओं का जायजा लेगी.

इसके लिए विश्वविद्यालय ने साइंस के डीन डॉ केसी डे की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया है. टीम में विवि के सीसीडीसी डॉ रवींद्र सिंह व एक प्रोफेसर को शामिल किया गया है. यह टीम कॉलेज में एमइ, इइइ, इसीडी, सिविल इंजीनियरिंग समेत अन्य विभागों की जांच करेगी. विश्वविद्यालय ने 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola