चंदा लेकर बनेगी एक्स-रे मशीन

सीएस ने किया अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण, विधि-व्यवस्था की जानकारी ली चक्रधरपुर : सिविल सजर्न डॉ विजयकांत तिवारी ने अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान डॉ श्री तिवारी ने अस्पताल की विधि-व्यवस्था के बारे में प्रभारी चिकित्सक डॉ सीबी चौधरी से जानकारी ली. डॉ तिवारी ने ओपीडी, मरीज कक्ष, लैब रूम, प्रसव कक्ष, […]
सीएस ने किया अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण, विधि-व्यवस्था की जानकारी ली
चक्रधरपुर : सिविल सजर्न डॉ विजयकांत तिवारी ने अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान डॉ श्री तिवारी ने अस्पताल की विधि-व्यवस्था के बारे में प्रभारी चिकित्सक डॉ सीबी चौधरी से जानकारी ली.
डॉ तिवारी ने ओपीडी, मरीज कक्ष, लैब रूम, प्रसव कक्ष, दवा भंडार, एड्स जांच कक्ष, टीबी जांच कक्ष, एमटीसी आदि का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कहा कि पहले की अपेक्षा अस्पताल की स्थिति में सुधार आया है. उन्होंने कहा कि ब्लड स्टोरेज के आरंभ करने के लिए 21 दिसंबर को जिला टीम के साथ अस्पताल आ कर समस्या का समाधान किया जायेगा, ताकि गरीब लोगों को समय पर ब्लड मिल सके.
इस मौके पर हेड क्लर्क कालीपद सरदार, एनपीडब्ल्यू मनोरंजन सिंह, डॉ सीबी चौधरी, रवि भूषण सिंह, जगन्नाथ प्रसाद महतो समेत काफी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.
बनेगी एक्स-रे मशीन
निरीक्षण के दौरान जब एक्स-रे मशीन की समस्या को बताया गया, तो सीएस डॉ तिवारी ने कहा कि उनके वेतन से 10 हजार रुपये देकर शीघ्र एक्स-रे मशीन की मरम्मत करायी जायेगी. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़े, तो लोगों से मदद ली जायेगी, ताकि गरीब लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. एक्सरे मशीन को बनाने के लिए कोलकाता से इंजीनियर को बुलाया जायेगा, जिसमें लगभग 50 हजार रुपये खर्च होंगे.
अब चेक नहीं
अस्पताल में प्रसव का लाभ बैंक खाता के माध्यम से दिया जायेगा. इसके लिए बैंक खाता खोलना आवश्यक है. चेक के माध्यम से पैसे देने में गड़बड़ी हो रही है. बैंक खाता में सीधे पैसे ट्रांसफर होने से किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होगी, न ही प्रसव महिला के परिवारों को अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ेगा.
कर्मचारी जिम्मेदारी समङों
सीएस डॉ विजयकांत तिवारी ने कहा कि सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को समङों, ताकि अस्पताल की विधि व्यवस्था को सुधारा जा सके. उन्होंने प्रभारी डॉ चौधरी को आदेश देते हुए कहा कि प्रवीण प्रसाद को स्टोर कीपर से मुक्त कर 24 घंटे के अंदर लेखा संबंधित कार्य का भार दिया जाये.
उन्होंने कहा कि अनुमंडल के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के लिए तीन लाख 60 हजार रुपये रिलीज कर दी गयी है. अस्पताल परिसर के अंदर निजी प्रैक्टिस नहीं करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




