खुंटपानी : दुष्कर्म के आरोपी को बनाया बंधक

चाईबासा : नाबालिग युवती को प्रेम जाल में फंसाकर गर्भवती बनाने वाले फरार खूंटपानी प्रखंड के चेडिया निवासी किशन कुंटिया को ग्रामीणों ने पकड़कर घंटों बंधक बनाये रखा. युवक को जमकर पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने बारकेला पंचायत के मानकी अमृत बोयपाई के हवाले कर दिया था. मानकी की सूचना पर शनिवार को पुलिस […]
चाईबासा : नाबालिग युवती को प्रेम जाल में फंसाकर गर्भवती बनाने वाले फरार खूंटपानी प्रखंड के चेडिया निवासी किशन कुंटिया को ग्रामीणों ने पकड़कर घंटों बंधक बनाये रखा. युवक को जमकर पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने बारकेला पंचायत के मानकी अमृत बोयपाई के हवाले कर दिया था. मानकी की सूचना पर शनिवार को पुलिस ने किशन कुंटिया को हिरासत में ले लिया है. युवक पर समीप के दूसरे गांव में रहने वाली रिश्ते में नतिनी को कई दिनों तक अपहरण कर रखने व उसके साथ दुष्कर्म कराने का आरोप है. इसकी प्राथमिकी महिला थाना में तीन माह पूर्व परिजनों ने दर्ज करायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




