बांसपानी साइडिंग में धारा 144 लागू

Published at :13 Feb 2016 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
बांसपानी साइडिंग में धारा 144 लागू

बड़बिल : बांसपानी रेलवे साइडिंग में प्रशासन ने शुक्रवार से धारा 144 लगा दिया है. इससे नाराज क्योंझर माइनिंग वर्कर्स यूनियन के मजदूर जोड़ा थाना के बाहर धरना पर बैठ गये है. यूनियन के मजदूरों की मांग है की बांसपानी रेलवे साइडिंग में मशीन लोडिंग को बंद कर मजदूरों को काम दिया जाये. इससे पूर्व […]

विज्ञापन
बड़बिल : बांसपानी रेलवे साइडिंग में प्रशासन ने शुक्रवार से धारा 144 लगा दिया है. इससे नाराज क्योंझर माइनिंग वर्कर्स यूनियन के मजदूर जोड़ा थाना के बाहर धरना पर बैठ गये है. यूनियन के मजदूरों की मांग है की बांसपानी रेलवे साइडिंग में मशीन लोडिंग को बंद कर मजदूरों को काम दिया जाये.
इससे पूर्व यूनियन के मजदूर रेलवे साइडिंग निकट सड़क किनारे 58 दिनों तक शांतिपूर्वक धरने पर बैठे थे. बुधवार से रेलवे साइडिंग पर मजदूर धरना पर बैठ गये थे. इसे देखते हुए प्रशासन ने शुक्रवार से निषेधाज्ञा लागू कर दी. इसकी सूचना मिलने के बाद लगभग पांच सौ महिला-पुरुष मजदूर थाना के बाहर धरने पर बैठ गये.
दूसरी तरफ जोड़ा नगरपालिका के वार्ड 12 तथा 13 के पार्षद यूनियन के विरोध में हैं. उनके अनुसार बांसपानी रेलवे साइडिंग में सबसे पहला अधिकार वहां के मूल निवासियों का है. वहां के मजदूरों की जीविका रेलवे साइडिंग से चलती है जब की यूनियन में बांसपानी,खुंटपानी तथा कुमार जोड़ा से बाहर के लोग है जिनकों स्थानीय लोग लोडिंग कार्य करने नहीं देंगे .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola